सेंसेक्स 536 अंक टूटा, निफ्टी 9200 के नीचे बंद
आज शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स करीब 529.27 अंक की गिरावट के साथ 31333.81 और निफ्टी 146.35 अंक की गिरावट के साथ 9167.55 पर खुला।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स करीब 535.86 अंक की गिरावट के साथ 31,327.22 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 159.50 अंक टूटकर 9,154.40 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 10 शेयर हरे निशान और 40 शेयर लाल निशान में बंद हुए।
आज शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स करीब 529.27 अंक की गिरावट के साथ 31333.81 और निफ्टी 146.35 अंक की गिरावट के साथ 9167.55 पर खुला।
गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 483.53 अंक या 1.54 फीसद की बढ़त दर्ज की गई और यह 31,863.08 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 127 अंकों की तेजी के साथ 9,313.90 के स्तर पर रहा।