Ladki Bahin Yojana: इस राज्य की महिलाओं को लगेगा झटका, किस्त में होगी कटौती; पढ़ें डिटेल
महाराष्ट्र सरकार माझी लाडकी बहीण योजना की किस्त घटाने पर विचार कर रही है। वेरिफिकेशन के बाद लाभार्थियों की संख्या ...और पढ़ें

नई दिल्ली। माझी लाडकी बहीण योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना को कई राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। महाराष्ट्र राज्य सरकार भी लंबे समय से इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।
इस योजना को लेकर मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बड़ा खुलासा किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र सरकार माझी लाडकी बहीण योजना के तहत मिलने वाली राशि पर कटौती करने का विचार कर रही है।
Ladki Bahin Yojana Installment: कितनी कम हो जाएगी राशि?
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो माझी लाडकी बहीण योजना के तहत मिलने वाली राशि 2100 रुपये से कम होकर 1500 रुपये रह जाएगी। ये कदम तब उठाया गया जब राज्य द्वारा की गई वेरिफिकेशन के बाद लाभार्थी की संख्या में भारी गिरावट आई।
इस वेरिफिकेशन में आधार ई-केवाईसी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के साथ क्रॉस चेक और ऑफिशियल डेटाबेस के साथ क्रॉस चेक इत्यादि शामिल हैं।
वहीं ये भी कहा जा रहा है कि योजना के बजट में ये कमी लोगों की संख्या कम होने से भी आ सकती है। ये जरूरी नहीं है कि किस्त में कमी आए। सरल भाषा में कह तो कम लोग तो कम पैसा भी योजना के लिए आवंटन किया जाएगा। हालांकि इसका सच क्या है ये आफिशियल जानकारी आने पर ही पता चलेगा।

घट गई लाभार्थी की संख्या
मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से ये भी कहा जा रहा है कि वेरिफिकेशन के बाद लाभार्थी की संख्या 2.43 करोड़ से घटकर 1.8 करोड़ रह गई। लाभार्थी की संख्या में कुल मिलाकर 60 लाख की कमी आई है। इन सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि सरकार ये देखेगी कि संख्या कम होने से सरकार का कितना पैसा बचा है। फिर वे आगे भी उसी हिसाब से पैसे आवंटन करेगी।
आप क्या करें?
फिलहाल लाभार्थी को अधिकारिक सूचना का इंतजार करना चाहिए। ये सभी बाते सूत्रों के हवाले से कही जा रही है। इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। इसलिए ऑफिशियल जानकारी का इंतजार करें।
