सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त से पहले बड़ी खुशखबरी, 6.36 लाख किसानों के खाते में आए ₹5000 करोड़; आपको मिले या नहीं?

Published: Mon, 24 Aug 2026 09:07 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2026 10:23 PM (IST)

Farmer debt relief: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त से पहले देश के 6.36 लाख किसानों को बड़ी राहत दी गई है। जानें इसका फायदा किसे मिला और किसे नहीं?

24वीं किस्त से पहले बड़ी खुशखबरी, 6.36 लाख किसानों के खाते में आए ₹5000 करोड़

24वीं किस्त से पहले बड़ी खुशखबरी, 6.36 लाख किसानों के खाते में आए ₹5000 करोड़

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए शानदार खुशखबरी सामने आई है। केंद्र की सम्मान निधि आने से ठीक पहले, महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को बड़ा वित्तीय तोहफा देते हुए अपनी बहुचर्चित कृषि ऋण माफी योजना की दूसरी किस्त जारी कर दी है।

6.36 लाख किसान कर्जमुक्त

सोमवार को राज्य सरकार ने 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर शेतकरी कर्जमुक्ति योजना' के तहत 6.36 लाख (6,36,036) पात्र किसानों का कुल 5,086 करोड़ रुपए का कृषि कर्ज पूरी तरह माफ कर दिया है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में यह मदद सीधे ऑनलाइन माध्यम से वितरित की गई।

यह दूसरी किस्त अगस्त की शुरुआत में जारी पहली किस्त के महज तीन सप्ताह बाद ही किसानों तक पहुंचा दी गई है।

56 लाख किसानों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य

महायुति सरकार ने इस मेगा कर्ज माफी योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपए का विशाल बजट तय किया है। इसे इसी साल जून में राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। सरकार का अनुमान है कि इस योजना से महाराष्ट्र के 56 लाख से ज्यादा किसानों को सीधा फायदा होगा।

सीएम फडणवीस ने बताया कि,

इस ताजा किस्त के साथ अब तक कुल 12,58,243 किसानों को 10,115 करोड़ रुपए की कर्ज माफी का लाभ मिल चुका है। किसानों को लाभ पहुंचाने की यह प्रक्रिया अभी जारी है। लाभार्थियों की लिस्ट को समय-समय पर अपडेट किया जा रहा है। अब तक 13.70 लाख लोन अकाउंट्स का आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) पूरा किया जा चुका है।"

किस डिविजन को मिला कितना पैसा?

दूसरी किस्त का वितरण राज्य के छह प्रमुख राजस्व डिविजनों में किया गया है।

  • छत्रपति संभाजीनगर: यह डिविजन सबसे आगे रहा, जहां 3,02,273 किसानों के खातों में 2,284 करोड़ रुपए भेजे गए।
  • अमरावती: 1,45,808 किसानों को 1,208 करोड़ रुपए का लाभ मिला।
  • नासिक: 84,813 किसानों का 756 करोड़ रुपए का कर्ज माफ हुआ।
  • पुणे: 49,224 किसानों को 417 करोड़ रुपए की राहत मिली।
  • नागपुर: 44,864 किसानों को 366 करोड़ रुपए मिले।
  • कोंकण: 9,054 किसानों के 54 करोड़ रुपए के कर्ज माफ किए गए।

कुल मिलाकर, पीएम किसान की 24वीं किस्त के इंतज़ार के बीच, राज्य सरकार की यह कर्जमाफी किसानों के लिए एक बड़ी आर्थिक राहत लेकर आई है।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana की वेबसाइट पर क्या अपडेट आया, 24वीं किस्त के 2-2 हजार पाने के लिए जरूरी हुई ये चीज