सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये हैं भारत के 5 सबसे महंगे इलाके, जहां 100-200 करोड़ में मिलता है एक बंगला! अमीरों के भी छूट जाते हैं पसीने

Published: Thu, 24 Sep 2026 12:52 PM (IST)

भारत में रियल एस्टेट मार्केट के बढ़ते दामों के बीच, यह लेख देश के 5 सबसे महंगे और आलीशान रिहायशी इलाकों की जानकारी देता है।

ये हैं भारत के 5 सबसे महंगे इलाके

ये हैं भारत के 5 सबसे महंगे इलाके

HighLights

  1. भारत के 5 सबसे महंगे रिहायशी इलाकों की विस्तृत जानकारी।

  2. मुंबई, दिल्ली, गुड़गांव के पॉश क्षेत्रों में संपत्ति की ऊंची कीमतें।

  3. इन इलाकों में करोड़ों रुपये के आलीशान बंगले और अपार्टमेंट उपलब्ध।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: भारत में रियल एस्टेट मार्केट लगातार आसमान छू रहा है, लेकिन जब बात देश के सबसे अमीर और हाई-प्रोफाइल लोगों के पते (Address) की आती है, तो कुछ खास इलाकों का नाम सबसे ऊपर आता है। रिपोर्ट के अनुसार देश के इन चुनिंदा पॉश इलाकों में 1 वर्ग फुट की कीमत लगभग 1 करोड़ तक जाती है।

आइए जानते हैं भारत के 6 सबसे महंगे और आलीशान रिहायशी इलाकों के बार में...

1. मालाबार हिल, मुंबई

बता दें कि भारत के सबसे महंगे इलाकों की लिस्ट में ये जगह सबसे ऊपर रहती है। यह अरब सागर के सामने स्थित एक शांत, अति-अति प्रीमियम पहाड़ी इलाका है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है समुद्र के नजारे, हैंगिंग गार्डन, वालकेश्वर मंदिर और उद्योगपतियों, वकीलों और फिल्म सितारों के घर।

बता दें यहां 50,000 रुपये से लेकर 1,00,000 रुपये से अधिक प्रति वर्ग फुट तक के हिसाब से एक घर मिलता है और आकार के आधार पर 5 करोड़ रुपये से लेकर 20 करोड़ रुपये या उससे अधिक तक घर की कीमत रहती है।

2. अल्टामाउंट रोड, मुंबई

मुंबई को भारत की वित्तीय राजधानी कहा जाता है, और अल्टामाउंट रोड देश के सबसे अमीर लोगों का घर है (देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों का ठिकाना यहीं है)। इस इलाके में प्रॉपर्टी की कीमतें 1 लाख रुपये से लेकर 2 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंच चुकी हैं। इसकी खासियत है पुराने जमाने का आकर्षण और समुद्र के सामने स्थित आलीशान घर। इस इलाके में एक घर की कीमत लगभग 20-30 करोड़ रुपये होती है।

3. लुटियंस जोन, नई दिल्ली

बता दें कि ये इलाका भारत के सबसे महंगे इलाकों में से हैं, जिसका कारण बड़े भूखंड और राजनीतिक शक्ति के केंद्र हैं। इसकी विशेषताएं है लॉन और पेड़ों से घिरी सड़कों वाले विशाल बंगले। इंडिया गेट, संसद और दूतावासों के निकट स्थित है। बता दें कि गोल्फ लिंक्स यानी लुटियंस जोन में 1,00,000 रुपये से 1,30,000 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर के हिसाब से घर मिलते हैं। और यहां एक बंगले की कीमत है 100 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है।

4. गोल्फ कोर्स, गुड़गांव

गोल्फ कोर्स गुड़गांव दिल्ली एनसीआर के महंगे इलाकों में से दूसरे नंबर पर है। व्यापारिक केंद्रों के करीब स्थित, यह आलीशान कार्यालयों और प्रीमियम संपत्तियों वाले एक लग्जरी कॉरिडोर के रूप में जाना जाता है। बता दें कि यहां तैयार फ्लैटों के लिए 18,000 रुपये से 22,000 रुपये या उससे अधिक प्रति वर्ग फुट के हिसाब से पैसे चुकाने पड़ते हैं। और वहीं 6 करोड़ रुपये से लेकर 25 करोड़ रुपये या उससे अधिक एक बंगले के लिए चुकाने पड़ सकते हैं।

5. पाली हिल, बांद्रा (पश्चिम), मुंबई

पाली हिल बांद्रा के सबसे प्रतिष्ठित इलाकों में से एक है और इसकी विशेषताएं हैं पेड़ों से घिरी गलियां, जिन पर कम ऊंचाई वाले बड़े अपार्टमेंट और विला बने हुए हैं। यहां पर एक घर 35,000 रुपये से 1,20,000 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से बिकता है। और एक घर की कीमत करीब 30 -40 करोड़ तक जाती है।

 यह भी पढ़ें: Post Office RD vs SBI RD: ₹10,000 मासिक जमा पर 10 साल बाद कहां मिलेगा ज्यादा पैसा? डालिए कैलकुलेशन पर नजर