सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LPG Rule: 1 अक्टूबर से इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG Subsidy, फटाफट जान ले नया नियम; सरकार ने किया बड़ा बदलाव!

Published: Mon, 21 Sep 2026 09:58 AM (IST)

LPG Subsidy Rule: सरकार 1 अक्टूबर 2026 से LPG सब्सिडी के नियमों में बड़ा बदलाव कर रही है, जिसके तहत सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा।

1 अक्टूबर से इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG Subsidy

1 अक्टूबर से इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG Subsidy

HighLights

  1. 1 अक्टूबर 2026 से LPG सब्सिडी हेतु बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य।

  2. ऑथेंटिकेशन न होने पर सब्सिडी नहीं, सिलेंडर बाजार मूल्य पर मिलेगा।

  3. सरकार का लक्ष्य सब्सिडी का लाभ सही उपभोक्ताओं तक पहुंचाना है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आप भी घर में रसोई गैस (lpg) सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं और सब्सिडी का लाभ उठाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सरकार 1 अक्टूबर 2026 से LPG Subsidy के नियमों में एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Ministry of petroleum and natural gas) के अनुसार, अब सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (Biometric Aadhaar Authentication - BAA) अनिवार्य कर दिया गया है।

1 अक्टूबर से क्या बदलेगा?

नए नियम के मुताबिक, जिन घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं ने अब तक अपनी बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया है, उन्हें 1 अक्तूबर 2026 से सब्सिडी वाले रेच पर गैस रीफिल बुक करने के लिए यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। हालांकि, राहत की बात यह है कि 19 सितंबर तक लगभग 89.9 फीसदी एक्टिव LPG उपभोक्ता यह काम पहले ही कर चुके हैं।

अगर आप LPG के लिए आधार ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं करते हैं, तो क्या होगा?


जिन ग्राहकों ने BAA (आधार ऑथेंटिकेशन) नहीं कराया है, उन्हें LPG सिलेंडर मिलने से नहीं रोका जाएगा। हालांकि, जो लोग ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं करते हैं, उन्हें मौजूदा बाजार भाव पर सिलेंडर खरीदना होगा और सब्सिडी नहीं मिलेगी। सरकार के अनुसार, ऑथेंटिकेशन की यह शर्त इसलिए रखी गई है ताकि सब्सिडी वाली LPG का फायदा सही परिवारों तक पहुंचे और घरेलू LPG सिलेंडरों का कमर्शियल और इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए गलत तरीके से इस्तेमाल रोका जा सके।

ग्राहक ऑथेंटिकेशन कैसे पूरा कर सकते हैं

बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करने के लिए ग्राहकों के पास कई विकल्प हैं। वे सिलेंडर की डिलीवरी के समय, अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर जाकर, या अपनी ऑयल मार्केटिंग कंपनी द्वारा दिए गए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके ऐसा कर सकते हैं।
Indane के ग्राहक Indian Oil ONE के जरिए यह प्रोसेस पूरा कर सकते हैं, जबकि Bharatgas के ग्राहक HelloBPCL का इस्तेमाल कर सकते हैं। HP Gas के ग्राहक HP PAY ऐप के ज़रिए ऑथेंटिकेशन कर सकते हैं।

जो ग्राहक ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं करना चाहते, उन्हें अपनी संबंधित ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के डिजिटल चैनलों के ज़रिए अपनी पसंद बतानी होगी। ET की रिपोर्ट के मुताबिक, वे अब भी सिलेंडर ले सकते हैं, लेकिन इनकी सप्लाई मार्केट प्राइस पर होगी और यह लोकल उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

सब्सिडी और मुआवजा

घरेलू LPG को उसकी लागत से कम कीमत पर बेचा जाता है। सितंबर 2026 के लिए 14.2-kg सिलेंडर पर छिपी हुई सब्सिडी का अनुमान लगभग 210 रुपये है, जो जून में 721 रुपये थी। सरकार ने कहा कि उसने FY23 में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को 22,000 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया। वह FY26 और FY27 में मुआवजे के तौर पर 30,000 करोड़ रुपये का भुगतान कर रही है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: धड़ल्ले से गिरे सोने-चांदी के भाव, ₹1700 तक गिरी कीमतें: चेक करें लेटेस्ट प्राइस