सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LPG Price: एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव, सस्ता हुआ या महंगा; चेक करें नया रेट

    Updated: Thu, 01 May 2025 08:59 AM (IST)

    LPG Price reduced हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव किया जाता है। कमर्शियल सिलेंडर से लेकर घरेलू सिलेंडर की कीमत बदली जाती ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    सिलेंडर के दाम में क्या हुआ बदलाव, सस्ता हुआ या महंगा

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। एक मई को सिलेंडर के दामों से लेकर एटीएम से निकासी के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। इसका आम आदमी की जेब पर बड़ा असर पड़ने वाला है। अभी हम खास तौर पर एलपीजी (Liquefied petroleum gas) के दाम में हुए बदलावों के बारे में बात करने वाले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चलिए जानते हैं कि आपके शहर में सिलेंडर के दाम कितने चेंज हुए हैं।

    कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुआ बदलाव

    ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक कमर्शियल सिलेंडर के दामों में गिरावट की गई है। कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 17 रुपये तक की कटौती की गई है।

    कमर्शियल सिलेंडर वे होते हैं, जिनका इस्तेमाल होटल या बड़ी संस्थाओं द्वारा किया जाता है। इनका वजन 19 किलोग्राम होता है। चलिए अब जानते हैं बड़े शहरों के कमर्शियल सिलेंडर में कितना चेंज हुआ है।

    क्या हैं नए दाम (कमर्शियल सिलेंडर)

    शहर           पुरानी कीमत       नए दाम

    मुंबई            ₹ 1713.50      ₹1699

    कोलकाता     ₹1868.50       ₹1851.50

    चेन्नई            ₹1921.50       ₹1906.50

    दिल्ली            ₹1762           ₹1747.50

    दिल्ली में 19 किलोग्राम का सिलेंडर 1747.50 रुपये में बिक रहा है। ऐसे ही चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर का नया दाम 1906.50 रुपये तय किया गया है। वहीं, कोलकाता में 1851 रुपये और मुंबई में 1699 रुपये नई कीमत तय की गई है।  

    घरेलू सिलेंडर की नहीं बदली कीमत?

    शहर            नई कीमत

    दिल्ली          853 रुपये

    कोलकाता    879 रुपये

    मुंबई          852.50 रुपये

    चेन्नई         868.50 रुपये

    इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, घरेलू सिलेंडर के दामों में पिछले महीने

    अप्रैल में दामों में बदलाव किया गया था। वेबसाइट के मुताबिक, आखिरी बार 8 अप्रैल को घरेलू सिलेंडर के दामों में चेंज हुआ था।

    दिल्ली में अभी घरेलू सिलेंडर का दाम 853 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम चल रहा है। मुंबई में 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम 852.50 रुपये चल रहा है। वहीं, चेन्नई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 868.50 रुपये और कोलकाता में सिलेंडर 879 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

    ATF की भी घटाई कीमत, सस्ती होगी उड़ान 

    क्या हैं नई दरें?

    शहर                   प्राइस

    दिल्ली             ₹85,486.80

    कोलकता        ₹ 88,237.05

    मुंबई              ₹ 79,855.59

    चेन्नई              ₹ 88,494.52

    एयरलाइन कंपनियों को भी आज बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल एटीएफ ने 3954.38/KL की कटौती है। ये बदलाव घरेलू एयरलाइंस पर लागू होगा। उम्मीद है कि इससे आने वाले समय में हवाई यात्रा सस्ती हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें:- Mother Dairy Price Hike: आज से महंगा हुआ मदर डेयरी का दूध, कंपनी ने इतने रुपये बढ़ाए दाम

     

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें