सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LPG Cylinder: गैस सिलिंडर की e-KYC के नाम पर एजेंसी मांग रही पैसे? जानिए क्या है सही नियम और कहां करें शिकायत

Published: Wed, 23 Sep 2026 03:31 PM (IST)

LPG Cylinder News: गैस कनेक्शन की e-KYC पूरी तरह मुफ्त है, इसके लिए कोई भी एजेंसी या डिलीवरी बॉय आपसे ...और पढ़ें

LPG Cylinder: गैस सिलिंडर की e-KYC के नाम पर एजेंसी मांग रही पैसे? जानिए क्या हैं सही नियम और कहां करें शिकायत

LPG Cylinder: गैस सिलिंडर की e-KYC के नाम पर एजेंसी मांग रही पैसे? जानिए क्या हैं सही नियम और कहां करें शिकायत

HighLights

  1. गैस कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है, पैसे न दें।

  2. पैसे मांगने पर टोल-फ्री नंबर 1800 2333 555 पर शिकायत करें।

  3. एलपीजी e-KYC की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपकी गैस एजेंसी या डिलीवरी बॉय e-KYC करने के लिए आपसे किसी तरह का चार्ज वसूल रहा है? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है। गैस कनेक्शन की e-KYC बिल्कुल मुफ्त है, इसलिए कोई भी आपसे इसके पैसे नहीं मांग सकता है। पैसे मांगने वालों के लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं, ताकी इस कोशिश को रोका जा सके। तो आइए जानते हैं कि अगर आपसे पैसे मांगता है, तो आपको क्या करना है।

कब है e-KYC की आखिरी तारीख?

एलपीजी गैस कस्टमर्स के लिए आधार-आधारित बायोमेट्रिक e-KYC कराना बेहद जरूरी हो गया है। इस काम को पूरा करने के लिए लास्ट डेट 30 सितंबर 2026 है। ऐसे में अगर कोई इस तारीख तक ई-केवाईसी नहीं करवाता है तो गैस बुकिंग में दिक्कत आ सकती है। मालूम हो कि सिर्फ नार्मल कर्टमर्स के लिए ही नहीं, बल्कि 1 अक्टूबर से सब्सिटी वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर के लिए भी ई-केवाईसी करवाना जरूरी होगा।

अगर कोई पैसे मांगे तो क्या करें?

कई जगहों से ऐसी शिकायतें आ रहीं हैं कि लोग e-KYC के नाम पर ग्राहकों से पैसे ऐंठ रहे हैं। तेल कंपनियों ने साफ किया है कि ये प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है। तेल कंपनियों ने निर्देश दिए हैं कि-

  • अगर कोई एजेंसी का कर्मचारी या डिलीवरी मैन पैसे मांगे, तो बिल्कुल न दें।
  • इसकी शिकायत सीधे संबंधित एलपीजी कंपनी की हेल्पलाइन पर कर सकते हैं।
  • मदद या शिकायत के लिए आप टोल-फ्री नंबर 1800 2333 555 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

घर बैठे कैसे करें e-KYC?

मालूम हो कि आप घर बैठे भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए:

  • अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक एप को खोलें (जैसे- इंडेन के लिए IndianOil One, भारत गैस के लिए Hello BPCL, और एचपी गैस के लिए HP Pay एप)।
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इसमें लॉगिन करें।
  • इसके बाद आधार ऑथेंटिकेशन या e-KYC के विकल्प को चुनें।

Face Authentication के लिए Aadhaar FaceRD एप की मदद ले सकते हैं। स्क्रीन पर दिए गए आसान निर्देशों को फॉलो करके फेस स्कैन पूरा करें। सत्यापन सफल होते ही आपकी e-KYC हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: PPF vs SSY: बेटी के भविष्य के लिए कहां करें निवेश? ₹5000 की मासिक बचत से ऐसे तैयार होगा ₹27 लाख का फंड