सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LPG Cylinder Price 2025: नए साल पर मिली बड़ी राहत, सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर; 5 महीने बाद घटा है दाम

Published: Wed, 01 Jan 2025 08:01 AM (IST)

सरकार ने नए साल की पहली सुबह एलपीजी सिलेंडर का दाम घटाकर बड़ा तोहफा दिया है। सरकारी तेल कंपनियों कमर्शियल ...और पढ़ें

19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों पर होता है।
19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों पर होता है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने नए साल पर एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाकर ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। इंडियन ऑयल की आधिकारिक साइट के मुताबिक, आज यानी एक जनवरी 2025 से 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कमी की गई है। इसका दाम प्रति सिलेंडर 14.50 रुपये घटाया है। हालांकि, कीमतों में यह कटौती सिर्फ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लिए है। आपकी रसोई में इस्तेमाल होने वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कमर्शियल सिलेंडर का अब कितना है दाम?

19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों पर होता है। अब इस 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घट कर 1814 रुपये हो गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने दिसंबर 2024 में कमर्शियल सिलेंडर का दाम 16.50 रुपये और नवंबर में 62 रुपये बढ़ाया था। एक अक्टूबर 2024 को यह सिलेंडर 1740 रुपये का मिल रहा था। कोलकाता में अब यह सिलेंडर 1911.00 रुपये, मुबंई में 1756.00 रुपये और चेन्नई में 1966.00 रुपये का मिलेगा।

5 महीने बाद मिली है यह बड़ी राहत

सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। उन्होंने जनवरी 2025 में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती करने से पहले इसका दाम लगाया पांच महीने तक बढ़ाया था। एक दिसंबर 2024 को इसमें 16.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। एक नवंबर को इसका दाम 62 रुपये बढ़ा था। वहीं, एक अक्टूबर को 48.50 रुपये, एक सितंबर को 39 रुपये और एक अगस्त 2024 को 6.50 रुपये प्रति सिलेंडर के हिसाब से दाम बढ़ा था।

रसोई गैस सिलेंडर कितने का मिल रहा है?

आम जनता की रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमतों में कई महीनों से कोई बदलाव नहीं हो रहा है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर फिलहाल 803.00 रुपये का है। वहीं, कोलकाता में यह 829.00 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में इसकी कीमत 802.50 रुपये है। चेन्नई की बात करें, तो वहां रसोई गैस सिलेंडर का दाम 818.50 रुपये में मिल रहा है। उज्ज्वला के लाभार्थियों को घरेूल सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। इसकी लिमिट साल में 12 सिलेंडर है यानी 12 से अधिक सिलेंडर इस्तेमाल करने पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें : EPFO पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी! 1 जनवरी से किसी भी बैंक में ले सकेंगे पेंशन, 78 लाख लोगों को होगा फायदा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।