सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश की 5 बड़ी कंपनियों में डिविडेंड पाने का आज आखिरी मौका, हर शेयर पर मिलेंगे 30 रुपए; जानें कौन सी हैं कंपनियां?

Published: Thu, 03 Jul 2025 03:01 PM (IST)

Dividend record date आज देश की 5 बड़ी कंपनियों में डिविडेंड पाने का आखिरी मौका है। MM प्रति शेयर 25.3 ...और पढ़ें

डिविडेंड की रकम 4 जुलाई 2025 को एक्स-डेट के बाद शेयर होल्डर के खाते में ट्रांसफर होगी।
डिविडेंड की रकम 4 जुलाई 2025 को एक्स-डेट के बाद शेयर होल्डर के खाते में ट्रांसफर होगी।

नई दिल्ली|  अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास हो सकता है। क्योंकि, आज आपके पास देश की 5 बड़ी कंपनियों में डिविडेंड पानी (dividend record date) का आखिरी मौका है। इन कंपनियों में M&M, Axis Bank, Nestle, Tech Mahindra और मैक्स हेल्थकेयर शामिल हैं।

ये कंपनियां अपने शेयर होल्डर्स को शानदार डिविडेंड देने जा रही हैं। इनमें से दो कंपनियां 25 और 30 रुपए प्रति शेयर तक का डिविडेंड दे रही हैं। इसके लिए आपके पास सिर्फ आज (ex‑dividend deadline) का समय है।

कितना डिविडेंड दे रहीं ये कंपनियां?

डिविडेंड वह राशि होती है जो कंपनियां अपने मुनाफे का हिस्सा अपने शेयर होल्डर्स को देती हैं। इस बार इन कंपनियों ने अपने निवेशकों के लिए आकर्षक ऑफर पेश किए हैं। M&M प्रति शेयर 25.3 रुपए,  Axis Bank 1 रुपए, Nestle 10 रुपए, Tech Mahindra 30 रुपए और मैक्स हेल्थकेयर डेढ़ रुपए का डिविडेंड देने जा रही है। ये रकम 4 जुलाई 2025 को एक्स-डेट के बाद शेयर होल्डर के खाते में ट्रांसफर होगी। लेकिन इसके लिए आपका शेयर आज तक आपके पास होना जरूरी है।

कंपनी डिविडेंड प्रति शेयर(₹) एक्स-डेट
M&M 25.3 04-07-2025
Axis Bank 1.0 04-07-2025
Nestle 10 04-07-2025
Tech Mahindra 30 04-07-2025
Max Healthcare 1.5 04-07-2025

यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी की इस कंपनी पर फिर संकट, लोन अकाउंट 'फ्रॉड' घोषित! देश के सबसे बड़े बैंक ने क्यों लिया एक्शन?

निवेश का सुनहरा मौका

विशेषज्ञों का मानना है कि यह निवेशकों के लिए एक सुनहरा मौका है। खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से इन कंपनियों के शेयर होल्ड कर रहे हैं। टेक महिंद्रा का 30 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड सबसे आकर्षक है, जो इस कंपनी के मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें- बड़ा खुलासा : 'विदेश में पढ़ाई', सिर्फ इतनी फीस, भारतीयों को ऐसे निशाना बना रहा पाकिस्तान, कितने छात्र टारगेट पर?

वहीं, नेस्ले और एमएंडएम के डिविडेंड भी निवेशकों को खुश करने वाले हैं। हालांकि, निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें। इस मौके को गंवाने से पहले अपनी पोर्टफोलियो को चेक करें और इन कंपनियों के शेयर अपने डीमैट अकाउंट में जोड़ लें। 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"