सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bank Holiday: कल करवाचौथ पर इस शहर में बंद रहेंगे बैंक, शनिवार-रविवार को लेकर भी जान लें बड़ा अपडे ट

Published: Wed, 28 Oct 2026 06:34 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 06:45 PM (IST)

Bank Holiday on 29th October: करवाचौथ पर 29 अक्टूबर को शिमला में बैंक बंद रहेंगे, जबकि देश के अन्य शहरों ...और पढ़ें

Bank Holiday: कल करवाचौथ पर इस शहर में बंद रहेंगे बैंक, शनिवार-रविवार को लेकर भी जान लें बड़ा अपडेट

Bank Holiday: कल करवाचौथ पर इस शहर में बंद रहेंगे बैंक, शनिवार-रविवार को लेकर भी जान लें बड़ा अपडेट

HighLights

  1. करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

  2. 31 अक्टूबर को अहमदाबाद में सरदार पटेल जयंती की छुट्टी।

  3. 1 नवंबर को रविवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Is Bank Holiday Today| अगर आप गुरुवार यानी कि 29 अक्टूबर को बैंक जुड़ा कोई काम निपटाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए बहुत जरूर खबर है। 29 अक्टूबर को पूरे देश में करवाचौथ (Karwa Chauth 2026) का त्योहार मनाया जाएगा और इस दिन देश के एक राज्य में बैंक भी बंद रहेंगे। वहीं इस बार शनिवार और रविवार लगातार दोनों दिन बैंकों की छुट्टी है। ऐसे में आइए जानते है कि बैंक (Karwa Chauth Bank Holiday) कब-कब और कहां-कहां बंद रहने वाले हैं।

कहां बंद हैं बैंक?

आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के हिसाब से करवाचौथ के दिन शिमला(हिमाचल प्रदेश) में स्थानीय अवकाश यानी कि लोकल हॉलिडे रहेगा। शिमला में सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के सभी बैंक (जैसे SBI, HDFC, ICICI, PNB आदि) बंद रहेंगे और बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। राहत की बात ये है कि शिमला को छोड़कर दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और देश के बाकी सभी शहरों में बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और यहां भी कामकाज चलता रहेगा।

और कब बंद हैं बैंक?

मालूम हो कि महीना खत्म होने में सिर्फ 3 दिन बाकी हैं। ऐसे में 29 अक्टूबर को शिमला में बैंक बंद हैं और 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को शनिवार-रविवार की वजह से बैंक फिर लगातार 2 दिन के लिए बंद रहेंगे। ध्यान रहे कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर अहमदाबाद (गुजरात) में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 1 नवंबर को वीकली ऑफ की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

नेट बैंकिंग रहेगी चालू

अगर आपके शहर में बैंक बंद और आप पैसे का लेनदेन करना चाहते हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सारे बैंकों की नेट बैंकिंग की सुविधा जारी रहेगी। आप बैंक के ऑनलाइन एप के जरिए पैसों का लेनदेन कर सकेंगे।

नवंबर में कितने दिन बंद हैं बैंक?

RBI के सालाना कैलेंडर के हिसाब के नवंबर 2026 में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग त्योहारों की वजह से बैंक बंद रहेंगे। देखा जाए तो नवंबर में कुल 15 से 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ये छुट्टियां पूरे देश में एक साथ नहीं होंगी।

ये भी पढ़ें: SBI कार्ड होल्डर्स के लिए बुरी खबर! 1 दिसंबर से फ्यूल और ट्रांसपोर्टेशन खर्च पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, बिगड़ेगा बजट!