22 सितंबर से बढ़ने वाली है आपकी EMI, इस प्राइवेट बैंक ने महंगा किया लोन; जानिए क्या हैं नई दरें
करूर वैश्य बैंक ने अपनी उधार दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे होम, ऑटो और पर्सनल लोन महंगे ...और पढ़ें
-1789970150300_m.webp)
Karur Vysya Bank के ग्राहकों को लगेगा झटका! (ai photo)
HighLights
करूर वैश्य बैंक ने उधार दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की।
बढ़ी हुई दरें 22 सितंबर 2026 से लागू होंगी।
होम, ऑटो, पर्सनल लोन और ईएमआई महंगे होंगे।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: करूर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) के ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर है। बैंक ने अपनी उधार देने की दरों (Lending Rates) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद बैंक से होम लोन, ऑटो लोन या पर्सनल लोन लेना महंगा हो जाएगा और जिन ग्राहकों का लोन पहले से चल रहा है, उनकी ईएमआई (EMI) का बोझ भी बढ़ जाएगा।
क्या हो रहा है बदलाव?
बैंक द्वारा जारी की गई ये नई और बढ़ी हुई दरें 22 सितंबर 2026 से लागू हो जाएंगी। बैंक ने सभी अवधि (Tenors) के लिए 'मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट' (MCLR) में 0.05% (5 बेसिस पॉइंट) की बढ़ोतरी की है। बैंक ने सिर्फ MCLR ही नहीं, बल्कि बेस रेट (Base Rate) और बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR) दोनों में भी 0.20% (20 बेसिस पॉइंट) का बड़ा इजाफा किया है।
22 सितंबर 2026 से लागू होने वाली नई दरें
- ओवरनाइट MCLR: 9.00% से बढ़कर 9.05%
- 1 महीने का MCLR: 9.00% से बढ़कर 9.05%
- 3 महीने का MCLR: 9.15% से बढ़कर 9.20%
- 6 महीने का MCLR: 9.30% से बढ़कर 9.35%
- 1 साल का MCLR: 9.40% से बढ़कर 9.45%
- BPLR: 16.00% से बढ़कर 16.20%
इस बढ़ोतरी का सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जिनका लोन MCLR, बेस रेट या BPLR से लिंक है। अगली रीसेट डेट (Reset Date) आते ही उनकी ईएमआई में इस नई दर के हिसाब से इजाफा हो जाएगा।
