दुनिया के सबसे मूल्यवान बैंक CEO से मिलीं वित्त मंत्री, भारत यात्रा पर जेमी डिमन; जानिए क्या है मकसद?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुंबई में दुनिया के सबसे मूल्यवान बैंक, जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डिमन से मुलाकात की।

मुंबई में जेमी डिमन से मिलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
HighLights
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुंबई में जेपी मॉर्गन सीईओ से मुलाकात की।
जेपी मॉर्गन भारत में अपना निवेश और उपस्थिति लगातार बढ़ा रहा है।
बैंक को में एम एंड ए, वित्तीय सेवाओं में बड़े अवसर दिख रहे हैं।
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने मुंबई में दुनिया के सबसे मूल्यवान बैंक, जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डिमन से मुलाकात की। वित्त मंत्रालय ने X प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 21 सितंबर को मुंबई में JPMorgan Chase & Co के चेयरमैन और CEO जेमी डिमोन से मुलाकात की। मंत्रालय ने बताया कि यह मुलाकात आज JPMorgan इंडिया इन्वेस्टर कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई।
बाज़ार पूंजीकरण या मूल्य के हिसाब से जेपी मॉर्गन चेस, दुनिया का सबसे मूल्यवान बैंक है। इस बैंक के सीईओ जेमी डिमन भारत यात्रा पर है और बड़ी कंपनियों के अधिकारियों से मिलेंगे। वे हाल के वर्षों में लगातार भारत आते रहे हैं, जहाँ जेपी मॉर्गन इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और पेमेंट सॉल्यूशंस जैसे क्षेत्रों में अपनी टीमों को मज़बूत कर रहा है।
भारत में बड़ा निवेश
2025 में जेपी मॉर्गन ने भारत की इक्विटी ऑफर्स में टॉप स्थान हासिल किया। कंपनी ने दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं और सबसे व्यस्त फंड जुटाने वाले बाज़ारों में से एक में यह कामयाबी पाई है।
ब्लूमबर्ग को भेजे एक ईमेल जवाब में, भारत में जेपी मॉर्गन के सीनियर कंट्री ऑफिसर राहुल बधवार ने कहा: "हमें क्रॉस-बॉर्डर M&A, इनोवेशन इकॉनमी, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, कंज्यूमर, फाइनेंशियल सर्विसेज़ और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में बड़े मौके दिख रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "जैसे-जैसे भारतीय कंपनियाँ दुनिया भर में अपना विस्तार कर रही हैं और मल्टीनेशनल कंपनियाँ भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही हैं, स्ट्रेटेजिक एडवाइज, फाइनेंसिंग और कैपिटल मार्केट से जुड़ी विशेषज्ञता की मांग भी बढ़ती जा रही है।"
ये भी पढ़ें - भारत के कोर सेक्टर का प्रोडक्शन अगस्त में 4.8% गिरा; कोयला, गैस-कच्चा तेल और उर्वरकों के उत्पादन की कमी का दिखा असर
गोल्डमैन सैक्स और HSBC होल्डिंग्स जैसे दूसरे बड़े ग्लोबल बैंकों ने भी M&A (मर्जर और एक्विजिशन) डील्स का फायदा उठाने के लिए भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। अगस्त में, सीतारमण ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स से भारत में मैन्युफैक्चरिंग बेस के साथ-साथ टेक्नोलॉजी और इनोवेशन सेंटर बनाने को कहा था। उन्होंने इन्वेस्टर्स से अपील की थी कि वे दुनिया के लिए प्रोडक्ट्स और क्षमताएं बनाने के लिए भारत के टैलेंट और मौकों का इस्तेमाल करें।
