Move to Jagran APP

बनानी होंगी गूगल-फेसबुक जैसी बड़ी कंपनियां: जयंत सिन्हा

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, भारत पहले ही कई क्षेत्रों में खुद को साबित कर चुका है। यहां सबसे सस्ती और सर्वश्रेष्ठ टेलीकॉम सेवा है

By Praveen DwivediEdited By: Published: Sun, 17 Dec 2017 01:52 PM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 01:52 PM (IST)
बनानी होंगी गूगल-फेसबुक जैसी बड़ी कंपनियां: जयंत सिन्हा

नई दिल्ली (पीटीआई)। विश्व स्तर पर नेतृत्व की खातिर भारत को गूगल-फेसबुक जैसी विशालकाय कंपनियां बनानी होंगी। इसके लिए उद्यमियों को ऐसे उत्पाद और सेवाओं के बारे में सोचना होगा, जिनमें हमारी अपनी समस्याओं का समाधान निहित हो। केंद्रीय विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने शनिवार को यह बात कही।

loksabha election banner

सिन्हा ने इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित इंडिया आइडिया कॉनक्लेव 2017 में कहा, ‘जब हम अपनी समस्याएं सुलझा लेंगे, तभी हम दुनिया की समस्याओं का समाधान कर पाएंगे। सबसे पहले हमें अपनी खुद की दिक्कतें दूर करनी चाहिए। जब हम अपने लोगों के लिए उत्पाद बनाएंगे, तो दूसरे भी उनका इस्तेमाल करेंगे। यदि 21वीं सदी में दुनिया का नेतृत्व करना है तो भारत को उद्यमिता का इंजन बनना पड़ेगा।’

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, भारत पहले ही कई क्षेत्रों में खुद को साबित कर चुका है। यहां सबसे सस्ती और सर्वश्रेष्ठ टेलीकॉम सेवा है। हमारे सामने क्रांतिकारी बदलाव हो रहे हैं। चीन समेत किसी अन्य देश की तुलना में यहां लोग ज्यादा डाटा का इस्तेमाल करते हैं। यहां सस्ती और सर्वश्रेष्ठ मोटरसाइकिलें बनती हैं। हमें गूगल, फेसबुक, अलीबाबा और टेंसेंट जैसी अपनी खुद की कंपनियां बनानी होंगी। हमें एक अरब डॉलर नहीं, बल्कि दस और सौ अरब डॉलर के आकार की कंपनियों के बारे में सोचना होगा। ऐसा करके ही हम नेतृत्व की भूमिका में आ पाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.