सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बजाज कैपिटल में बड़ा बदलाव: जय बजाज बने एमडी-सीईओ, कंपनी करेगी डिजिटल विस्तार

By Jagran BusinessEdited By: Kashid Hussain
Published: Tue, 23 Jun 2026 03:52 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2026 07:52 PM (IST)

बजाज कैपिटल ने जय बजाज को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। यह ...और पढ़ें

जय बजाज को मिली बजाज कैपिटल की कमान

जय बजाज को मिली बजाज कैपिटल की कमान

HighLights

  1. जय बजाज बजाज कैपिटल के नए प्रबंध निदेशक और सीईओ बने।

  2. कंपनी टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड फाइनेंशियल एडवाइजरी संगठन में बदलने को तैयार।

  3. नई डिजिटल पहलें शुरू होंगी, ग्राहक अनुभव पर विशेष ध्यान।

नई दिल्ली। फाइनेंशियल सर्विस कंपनी बजाज कैपिटल ने जय बजाज को प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की मंगलवार को घोषणा की। कंपनी ने बयान में कहा कि यह नेतृत्व परिवर्तन कंपनी के लिए महत्वपूर्ण है। टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड और इनसाइट-ड्रिवन फाइनेंशियल एडवाइजरी ऑर्गेनाइजेशन में बदलने की दिशा में तेजी आगे बढ़ रही है।

क्या बोले जय बजाज?

इस पर जय बजाज ने कहा, ‘‘ आज के समय में वित्तीय योजना केवल धन या उत्पादों के प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों की जीवन यात्रा को समझने और उन्हें आत्मविश्वास व स्पष्टता के साथ उनके महत्वपूर्ण लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करने के बारे में है। हमारा लक्ष्य ग्राहकों के जीवन के हर चरण में उनका आजीवन भागीदार बनना है।’’

नई डिजिटल पहल शुरू करेगी

बजाज कैपिटल ने कहा कि भविष्य में बजाज कैपिटल वित्तीय तैयारी, व्यक्तिगत सेवानिवृत्ति योजना और बेहतर ग्राहक अनुभव पर केंद्रित नई डिजिटल पहल शुरू करेगी। इस परिवर्तन के साथ, बजाज कैपिटल का लक्ष्य अपनी अग्रणी विरासत को मजबूत करना तथा ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक संबंधों को और सुदृढ़ बनाना है। साथ ही उनके जीवन के हर महत्वपूर्ण चरण में एक भरोसेमंद वित्तीय भागीदार बनना है। बजाज कैपिटल की एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 15000 करोड़ रुपये से अधिक है।

ये भी पढ़ें - अदाणी के इस एयरपोर्ट से उड़ी पहली फ्लाइट, मुंबई-बेंगलुरु और गोवा से जुड़ेगा कच्छ; लॉजिस्टिक्स को मिलेगी जबरदस्त रफ्तार!