Is Today Bank Closed: क्या आज 12 सितंबर को बैंक बंद हैं, चेक करें आपके शहर में शनिवार को बैंक खुले हैं या नहीं
Is Today Bank Closed: आज 12 सितंबर को देशभर में बैंक बंद हैं क्योंकि यह महीने का दूसरा शनिवार है, ...और पढ़ें

आज 12 सितंबर को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
HighLights
आज 12 सितंबर को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
यह महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण अवकाश है।
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे ATM, UPI, ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Is Today Bank Closed: शुक्रवार 11 सितंबर को देशभर में बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की थी। ऐसे में अगर आप आज शनिवार 12 सितंबर को बैंक ब्रांच जाकर काम कराने की सोच रहे हैं तो आपको पहले यह जान लेना चाहिए कि आज बैंक खुले हैं या फिर बंद?
दरअसल, 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के तहत हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंक शाखाओं में छुट्टी रहती है। आज महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से पूरे भारत में बैंक बंद (Bank are Closed all Over India) हैं।
क्या आपके शहर में भी बैंक बंद हैं?
हां, दिल्ली, नोएडा, मुंबई, लखनऊ, जयपुर, पटना, भोपाल, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद समेत हर एक शहर में आज बैंक ब्रांच बंद (Today Bank Holiday) रहेंगी। दूसरे शनिवार की छुट्टी किसी एक राज्य या शहर तक सीमित नहीं होती, बल्कि बैंक शाखाओं पर देशभर में लागू होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के अनुसार, सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक रविवार के अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अनिवार्य रूप से बंद रहते हैं।
भारत में बैंक महीने के पहले, तीसरे और पांचवें (अगर लागू हो) शनिवार को कस्टमर सर्विस देते हैं। हालांकि, यह खास छुट्टियों या बैंक बंद रहने की स्थिति पर निर्भर करता है। इसलिए, ग्राहकों को पता होना चाहिए कि बैंक हर पहले, तीसरे और पांचवें (अगर लागू हो) शनिवार को खुले रहते हैं, बशर्ते उस दिन कोई तय छुट्टी न हो।
इसका मतलब है कि आज बैंक जाकर कैश जमा करना, चेक से जुड़ा काम, अकाउंट संबंधी सेवाएं या अन्य शाखा-आधारित काम नहीं किए जा सकेंगे। हालांकि, बैंक की ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहती हैं।
12 सितंबर के बाद 13 सितंबर 2026 को रविवार है। ऐसे में लगातार दो दिन बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम शाखा जाकर ही पूरा होना है, तो आपको अगले कार्यदिवस का इंतजार करना होगा।
डिजिटल बैंकिंग उपलब्ध होगी
खास छुट्टियों पर बैंकिंग ट्रांजैक्शन मुमकिन नहीं हैं, और फिजिकल बैंकिंग सर्विस भी नहीं दी जाती हैं। फिर भी, कस्टमर आज फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों तरह के कामों के लिए इंटरनेट बैंकिंग, SMS बैंकिंग और WhatsApp बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
