सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bank Holiday: आज बैंक हड़ताल, फिर लगातार 3 दिन की छुट्टी! क्या 4 दिन ठप रहेंगे आपके जरूरी काम?

Published: Fri, 11 Sep 2026 09:03 AM (GMT+05:30)

Is Bank Open Or Closed Today: बैंक कर्मचारियों ने 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, जिससे लगातार ...और पढ़ें

आज बैंक हड़ताल की वजह से बैंक रहेंगे बंद?

आज बैंक हड़ताल की वजह से बैंक रहेंगे बंद?

HighLights

  1. 11 सितंबर को बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल।

  2. लगातार छुट्टियों के कारण 4 दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित।

  3. 5-डे वर्किंग की मांग हड़ताल का मुख्य कारण।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आपको बैंक ब्रांच जार कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। शुक्रवार, 11 सितंबर को देशभर के बैंक कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान (Bank Holiday on 11 September) किया है। इस एक दिन की हड़ताल और उसके बाद आने वाली लगातार छुट्टियों के कारण बैंकिंग सेवाएं अगले 3 से 4 दिनों तक बुरी तरह प्रभावित रह सकती है। 

क्यों हो रही है हड़ताल?

बैंक यूनियनों ने अपनी कई लंबित मांगों को लेकर इस एक दिवसीय हड़ताल (Bank Strike) का ऐलान किया है। इनमें सबसे प्रमुख 5 डे वर्किंग ( 5 Day working) की व्यवस्था लागू करना है। बातचीत के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान न निकलने के कारण यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही आज दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (Brics Summit 2026) का आह्वान होने जा रहा है।

4 दिनों तक प्रभावित होंगे आपके काम?

बैंकों का कामकाज सिर्फ शुक्रवार की हड़ताल के दिन ही नहीं, बल्कि उसके बाद के दिनों में भी ठप रहेगा। छुट्टियों का पूरा कैलेंडर कुछ इस प्रकार है:

  1. 11 सितंबर (शुक्रवार): देशव्यापी बैंक हड़ताल।
  2. 12 सितंबर (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी।
  3. 13 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  4. 14 सितंबर (सोमवार): कुछ राज्यों में गणेश चतुर्थी का त्योहार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।

किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?

इस हड़ताल की सीधा असर ब्रांच में होने वाले शारीरिक कामकाज पर पड़ेगा। बैंक ब्रांच में कैश जमा करने में दिक्कत हो सकती है। चेक क्लियरेंस से जुड़े काम प्रभावित होंगे।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: कच्चा तेल $108 के पार, क्या बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? चेक करें आज का लेटेस्ट भाव