Move to Jagran APP

IRCTC कराएगा अमेरिका की सैर, जानिए कितना किफायती है ये टूर पैकेज

USA दुनिया के हाइटेक और खूबसूरत देशों में से एक है। अगर गर्मियों के मौसम में आप विदेश जाने का प्लान कर रहे हैं तो IRCTC का ये यूएसए टूर पैकेज बेहतरीन साबित हो सकता है।

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Mon, 24 Jun 2019 01:15 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2019 08:39 AM (IST)
IRCTC कराएगा अमेरिका की सैर, जानिए कितना किफायती है ये टूर पैकेज
IRCTC कराएगा अमेरिका की सैर, जानिए कितना किफायती है ये टूर पैकेज

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे टूरिज्म एंड कैटरिंग कॉरपोरेशन (IRCTC) अमेरिका (USA) के लिए खास टूर पैकेज पेश कर रहा है। इस टूर पैकेज से यूएसए की लोकप्रिय जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। यूएसए दुनिया के हाइटेक और खूबसूरत देशों में से एक है। अगर गर्मियों के मौसम में आप विदेश जाने का प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी का ये यूएसए टूर बेहतरीन साबित हो सकता है। यहां हम जानेंगे कि इस टूर पैकेज में क्या-क्या ऑफर किया जा रहा है।

loksabha election banner

पैकेज की जानकारी

पैकेज का नाम: यूएसए पनोरमा एक्स अहमदाबाद (USA Panorama Ex Ahmedabad)

टूर की अवधि: 12 रात 13 दिन

ट्रैवलिंग मोड: फ्लाइट के जरिए अहमदाबाद से शुरू

टूर में शामिल डेस्टिनेशन: न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, नियाग्रा(बफेलो), सैन फ्रांसिस्को, लास वेगास, लॉस एंजेलिस

अवधि: 14 सिंतबर, 2019 से 26 सिंतबर, 2019

ग्रुप साइज: 12

मील: एपी (ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर)

पैकेज कोड: WBO016

ये भी पढ़ें: बोनस की राशि का ऐसे करें इस्‍तेमाल, साबित होगा फायदे का सौदा

फ्लाइट की जानकारी:

तारीख                     फ्लाइट      कहां से कहां तक     प्रस्थान समय   आगमन समय

14 सितंबर, 2019    QR535      AMD-DOH          03:50            05:00

14 सितंबर, 2019    QR701      DOH-JFK           08:15            15:00

26 सितंबर,2019    QR740      LAX-DOH           15:55            17:40+1

27 सितंबर,2019    QR534      DOH-AMD          20:25            02:15+1

पैकेज का किराया:

ऑक्यूपेंसी                                      प्रति व्यक्ति किराया

अडल्ट सिंगल शेयर                          369990 रुपये

अडल्ट सिंगल शेयर                          301990 रुपये

अडल्ट ट्रिपल शेयर                           290190 रुपये

चाइल्ड विद एक्स्ट्रा बेड (2-11)           278990 रुपये

चाइल्ड विदआउट एक्स्ट्रा बेड (2-11)   240990 रुपये

शिशु (0-2)                                      60190 रुपये

ध्यान देने वाली बात यह है कि 0-2 वर्ष के बच्चे का किराया आईआरसीटीसी के ऑफिस में नकद जमा करवाना होगा।

पैकेज में शामिल चीजें

  • कतर एयरलाइंस पर इकोनॉमी क्लास का एयरफेयर
  • ऑउटवर्ड सेक्टर - अहमदाबाद - दोहा - न्यूयॉर्क
  • इनवर्ड सेक्टर - लॉस एंजेलिस - दोहा - अहमदाबाद
  • बफेलो से सैन फ्रांसिस्को और सैन फ्रांसिस्को से लास वेगास तक की इंटरनल फ्लाइट
  • रिटर्न एयरपोर्ट ट्रांसफर
  • 12 नाइट स्टे- (न्यूयॉर्क (2 रात), वाशिंगटन डीसी (2 रात), नियाग्रा फॉल्स (2 रात, सैन फ्रांसिस्को (2 रात), लास वेगास (2 रात) लॉस एंजिल्स (2 रात)
  • अमेरिकन मील प्लान (AP): 12 ब्रेकफास्ट, 11 लंच और 12 डिनर
  • 1 लीटर पानी की बोतल प्रति व्यक्ति प्रति दिन
  • कोच बेसिस पर सीट पर टूर कार्यक्रम के अनुसार सभी दर्शनीय स्थल की सैर
  • अंग्रेजी और हिंदी बोलने वाला गाइड
  • पेशेवर आईआरसीटीसी टूर मैनेजर
  • ट्रैवल इंश्योरेंस (60 वर्ष से कम आयु के यात्रियों के लिए)
  • यूएसए का वीजा चार्ज
  • सभी टैक्स

ये भी पढ़ें: देश के इन 5 बजट के हुए हैं सबसे ज्‍यादा चर्चे, ये है वजह

टूर कैंसल करने पर इतना लगेगा चार्ज

  • टूर शुरू होने से 30 दिन पहले कैंसल करने पर 20 % चार्ज लगेगा।
  • टूर शुरू होने से 30-21 दिन पहले कैंसल करने पर 30 %फीसद चार्ज लगेगा।
  • टूर शुरू होने से 20-15 दिन पहले कैंसल करने पर 60 % फीसद चार्ज लगेगा।
  • टूर शुरू होने से 14-8 दिन पहले कैंसल करने पर 90 % फीसद चार्ज लगेगा।
  • टूर शुरू होने से 8 दिन पहले कैंसल करने पर 100 % फीसद चार्ज लगेगा।  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.