Move to Jagran APP

IRCTC दे रहा मध्य प्रदेश के लिए स्पेशल टूर पैकेज, जानें क्या-क्या मिलेगा

IRCTC मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के लिए खास टूर पैकेज पेश कर रहा है। इस टूर पैकेज से मध्य प्रदेश के उज्जैन ओंकारेश्वर महेश्वर मांडू और इंदौर जैसे शहरों में घूमने का मौका मिले

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 05:46 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 09:23 AM (IST)
IRCTC दे रहा मध्य प्रदेश के लिए स्पेशल टूर पैकेज, जानें क्या-क्या मिलेगा
IRCTC दे रहा मध्य प्रदेश के लिए स्पेशल टूर पैकेज, जानें क्या-क्या मिलेगा

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे टूरिज्म एंड कैटरिंग कॉरपोरेशन (IRCTC) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के लिए खास टूर पैकेज पेश कर रहा है। इस टूर पैकेज से मध्य प्रदेश के उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू और इंदौर जैसे शहरों में घूमने का मौका मिलेगा। मध्य प्रदेश का प्राकृतिक नजारा अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर गर्मियों के मौसम में आप मध्य प्रदेश घूमने का विचार कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी का ये टूर बेहतरीन साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसा है ये टूर पैकेज और इसमें क्या क्या खास है।

loksabha election banner

पैकेज की जानकारी:

पैकेज का नाम: मध्य प्रदेश टूर (Madhya Pradesh Tour)

डेस्टिनेशन कवर्ड: उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू, इंदौर

टूर की शुरुआत: 14 सितंबर, 2019

मील प्लान: एमएपी

अवधि: 4 रात/ 5दिन

पैकेज का किराया:

ऑक्यूपेंसी                    प्रति व्यक्ति किराया

सिंगल ऑक्यूपेंसी           23670 रुपये

डबल ऑक्यूपेंसी)            21000 रुपये

ट्रिपल ऑक्यूपेंसी             20370 रुपये

चाइल्ड (5-11 वर्ष)           18670 रुपये

चाइल्ड विदआउट बेड        15280 रुपये

फ्लाइट की जानकारी

फ्लाइट संख्या  कहां से     प्रस्थान       कहां तक   प्रस्थान की तारीख      आगमन का समय

6E 7226       हैदराबाद   07:10 बजे   भोपाल       14 सितंबर, 2019       09:35 बजे

6E 496          भोपाल    12:35 बजे    हैदराबाद    18 सितंबर, 2019       13:55 बजे

पैकेज में शामिल चीजें:

  • एयर टिकट (हैदराबाद-भोपाल/इंदौर-हैदराबाद)
  • भोपाल के होटल में 1 रात के लिए स्टे होगा।
  • उज्जैन के होटल में 2 रात के लिए स्टे होगा।
  • ओंकारेश्वर के होटल में 1 रात के लिए स्टे होगा।
  • मील प्लान एमएपी (5 ब्रेकफास्ट + 3 डिनर)
  • ट्रांसफर और साइटसीइंग की यात्रा के लिए नॉन एसी व्हीकल। व्हीकल यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार ही उपलब्ध होगा।
  • ट्रैवल इंश्योरेंस मिलेगा।
  • टूर के दौरान आईआरसीटीसी टूर एस्कोर्ट सर्विस
  • सभी पर जी.एस.टी. लागू है।

टूर कैंसल करने पर इतना लगेगा चार्ज:

टूर शुरू होने से 21 दिन पहले कैंसल करने पर 30 फीसद चार्ज लगेगा।

टूर शुरू होने से 21-15 दिन पहले कैंसल करने पर 55 फीसद चार्ज लगेगा।

टूर शुरू होने से 14-08 दिन पहले कैंसल करने पर 80 फीसद चार्ज लगेगा।

टूर शुरू होने से 8 दिन पहले कैंसल करने पर 100 फीसद चार्ज लगेगा।

होटल की जानकारी

स्थान             होटल का नाम

भोपाल         होटल लेक व्यू या इससे मिलता-जुलता कोई होटल

ओंकारेश्वर   होटल नर्मदा रिसॉर्ट टेंपल व्यू या इससे मिलता-जुलता कोई होटल

उज्जैन         होटल उज्जैनी या इससे मिलता-जुलता कोई होटल 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.