Move to Jagran APP

अमरनाथ यात्रा का है प्लान तो बेहद किफायती है IRCTC का ये स्पेशल टूर पैकेज

अमरनाथ का प्राकृतिक नजारा अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर आप इस गर्मी के मौसम में आप अमरनाथ यात्रा का विचार कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी का ये टूर बेहतरीन साबित हो सकता है।

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Fri, 21 Jun 2019 06:19 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 07:35 PM (IST)
अमरनाथ यात्रा का है प्लान तो बेहद किफायती है IRCTC का ये स्पेशल टूर पैकेज
अमरनाथ यात्रा का है प्लान तो बेहद किफायती है IRCTC का ये स्पेशल टूर पैकेज

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे टूरिज्म एंड कैटरिंग कॉरपोरेशन (IRCTC) चेन्नई से अमरनाथ (Amarnath) के लिए खास टूर पैकेज पेश कर रहा है। हिंदू तीर्थस्थल अमरनाथ की गुफा जम्मू और कश्मीर में स्थित है। यह गुफा 12,756 फीट की ऊंचाई पर श्रीनगर से 141 किमी दूर स्थित है। इस टूर पैकेज से अमरनाथ घूमने का मौका मिलेगा। अमरनाथ का प्राकृतिक नजारा अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर आप इस गर्मी के मौसम में आप अमरनाथ यात्रा का विचार कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी का ये टूर बेहतरीन साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसा है ये टूर पैकेज और इसमें क्या क्या खास है।

loksabha election banner

पैकेज की जानकारी

पैकेज का नाम: अमरनाथ यात्रा (चेन्नई से फ्लाइट द्वारा) (Amarnath Yatra By Flight Ex Chennai)

शामिल डेस्टिनेशन: अमरनाथ

प्रस्थान की तारीख: 20 जुलाई, 2019

क्लास: कंफर्ट

होटल: डिवाइन इन एंड रीगल प्लेस

ये भी पढ़ें: इन 5 बचत योजनाओं में मिलता है आकर्षक ब्याज, साथ ही टैक्स सेविंग का लाभ

फ्लाइट की जानकारी

फ्लाइट संख्या कहां से प्रस्थान की तारीख प्रस्थान का समय कहां तक आगमन की तारीख आगमन का समय

SG-104        चेन्नई   20 जुलाई, 2019  07.00 बजे         श्रीनगर   20 जुलाई, 2019       11.55 बजे

SG-253/105 श्रीनगर 23 जुलाई, 2019  16.05 बजे          चेन्नई     23 जुलाई, 2019      23.20 बजे

टूर की तारीख: 20 जुलाई, 2019

कुल सीट: 29

ये भी पढ़ें: न्यूनतम बैलेंस नहीं रखा तो लगेगी पेनल्टी, जानें SBI, PNB और ICICI Bank के नियम

टूर का किराया प्रति व्यक्ति:

क्लास   सिंगल ऑक्यूपेंसी    डबल ऑक्यूपेंसी   ट्रिपल ऑक्यूपेंसी

कंफर्ट    43850 रुपये          35900 रुपये       35100 रुपये

होटल की जानकारी

प्लेस        कैटेगरी        होटल

सोनमर्ग    कंफर्ट       डिवाइन इन या इससे मिलता जुलता

श्रीनगर     कंफर्ट       रीगल प्लेस या इससे मिलता जुलता

पैकेज में शामिल चीजें

  • आने जाने के लिए इकोनॉमी क्लास में हवाई जहाज का टिकट शामिल होगा।
  • 2 रात सोनमर्ग और 1 रात के लिए श्रीनगर में होटल में स्टे होगा।
  • प्राइवटे कोच/ट्रेवलर में सभी साइटसीइंग और ट्रांसफर होगा।
  • नीलगर्थ
  • नीलग्रथ (बालटाल)-पंचतरणी-नीलग्रथ (बालटाल) के लिए हेलीकॉप्टर टिकट (सेम डे रिटर्न)।
  • 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर (वेज फिक्स मैन्यू)
  • जीएसटी

टूर कैंसल करने पर इतना लगेगा चार्ज:

  • टूर शुरू होने से 21 दिन पहले कैंसल करने पर 30 फीसद चार्ज लगेगा।
  • टूर शुरू होने से 21-15 दिन पहले कैंसल करने पर 55 फीसद चार्ज लगेगा।
  • टूर शुरू होने से 14-8 दिन पहले कैंसल करने पर 80 फीसद चार्ज लगेगा।
  • टूर शुरू होने से 7 दिन पहले कैंसल करने पर 100 फीसद चार्ज लगेगा।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.