सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPO Launch Update: नवंबर के शुरुआती दिनों में लॉन्च होने वाला है Policybazaar सहित इन कंपनियों का IPO, निवेश से पहले जानें पूरी डिटेल

By Abhishek PoddarEdited By:
Published: Sun, 31 Oct 2021 02:43 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 01 Nov 2021 07:54 AM (GMT+05:30)

आने वाले कुछ दिनों में Policybazaar SJS Enterprises और Sigachi Industries के IPO लॉन्च होने वाले हैं। मौजूदा वक्त में ...और पढ़ें

मौजूदा वक्त में इंडियन IPO मार्केट में काफी अच्छी तेजी देखी जा रही है
मौजूदा वक्त में इंडियन IPO मार्केट में काफी अच्छी तेजी देखी जा रही है

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। मौजूदा वक्त में इंडियन IPO मार्केट में काफी अच्छी तेजी देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों में भारतीय बाजार में काफी कंपनियों के IPO लॉन्च हुए हैं। इसके अलावा आने वाले दिनों में कुछ और कंपनियों के IPO मार्केट में आने वाले हैं।

आने वाले कुछ दिनों में Policybazaar, SJS Enterprises और Sigachi Industries के IPO लॉन्च होने वाले हैं। ऑनलाइन इंश्योरेंस सेवा देने वाले पोर्टल Policybazaar और लोन देने वाले पोर्टल Paisabazaar को संचालित करने वाली कंपनी PB Fintech Ltd का IPO 1 नवंबर को लॉन्च होगा और 3 नवंबर को बंद हो जाएगा।

PB Fintech Ltd के 5,710 करोड़ के IPO में 3,750 करोड़ के इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा लगभग 1,960 करोड़ रुपए की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है। PB Fintech ने जानकारी देते हुए यह जानकारी दी है कि, उसने अपने एंकर निवेशकों के जरिए 2,569 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जुटाई है।

BSE की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक सर्कुलर के अनुसार, कंपनी ने 155 एंकर निवेशकों को 980 रुपए पर 26,218,079 शेयर आवंटित करने का फैसला किया है। जो लेनदेन के आकार को मिलाकर 2,569.37 करोड़ रुपए है। गोल्डमैन सैक्स, नोमुरा, ब्लैकरॉक ग्लोबल फंड्स, मॉर्गन स्टेनली, कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड, फिडेलिटी, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (एमएफ), एसबीआई एमएफ, एक्सिस एमएफ और यूटीआई एमएफ उन एंकर निवेशकों में से हैं जिन्हें शेयर आवंटित किया गया है।

Policybazaar के IPO में से 75 फीसद योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए, 15 फीसद गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए और शेष 10 फीसद खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व होगा। इसके अलावा SJS Enterprises का IPO भी लॉन्च होने वाला है। इस कंपनी का IPO सोमवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी ने अपने एकर निवेशकों से 240 करोड़ रुपए की रकम जुटाई है।

BSE की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक सर्कुलर के अनुसार, कंपनी ने कुल 44,28,043 इक्विटी शेयर 18 एंकर निवेशकों को 542 रुपए पर आवंटित करने का फैसला किया है। जो कुल मिलाकर 240 करोड़ रुपए है। 800 करोड़ रुपए के IPO में पूरी तरह से एवरग्राफ होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 710 करोड़ के शेयरों की बिक्री और केए जोसेफ द्वारा 90 करोड़ के शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है।

Sigachi Industries का IPO 1 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 2 नवंबर को बंद होता है। Sigachi Industries ने अपनी IPO के लिए प्रति शेयर 161-163 का प्राइस बैंड निर्धारित किया है।

Sigachi Industries के IPO में 2.84 मिलियन शेयरों की पहले की योजना से 7.70 मिलियन शेयरों का एक फ्रेश इश्यू शामिल है। कंपनी ने अपने अपर प्राइस बैंड पर, फर्म शेयर बिक्री के माध्यम से 125.43 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है।