सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2025 Final Prize Money: जीतने वाली टीम को कितनी मिल सकती है प्राइज मनी? इन खिलाड़ियों को भी मिलेंगे पैसे

Published: Tue, 03 Jun 2025 03:08 PM (IST)

आज आईपीएल (Indian Premier League) का आखिरी मैच होने वाला है। ये अहमदाबाद में स्थित स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस ...और पढ़ें

IPL 2025 Final: जानिए किस टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी?
IPL 2025 Final: जानिए किस टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी?

नई दिल्ली। देश के करोड़ों लोगों की नजर आज क्रिकेट गेम आईपीएल (IPL 2025) पर टिकी हुई है। कल के मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल (IPL 2025 Final) में अपनी जगह बनाई है। इससे पहले मुंबई इंडियंस पांच बार चैंपियन रह चुकी है।

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों में से जो भी जीतेगा, उसे अच्छी खासी प्राइजमनी मिलने वाली है।

इसके साथ ही जो टीम टॉप-4 में रही है, उन्हें भी प्राइजमनी (IPL 2025 final prize money) मिलती है। चलिए अब एक-एक करके जानते हैं कि किस टीम को कितने पैसे मिलने वाले हैं।

कितनी होगी प्राइजमनी?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार IPL 2025 Final में जो भी टीम विजय होगी या पहले नंबर पर आएगी। उसे 20 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही रनर अप को 13 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। ऐसे ही तीसरे और चौथे क्वालिफायर को भी प्राइजमनी मिलेगी।

इन खिलाड़ियों को भी मिलेंगे पैसे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Orange Cap और Purple Cap वाले को 10 लाख रुपये की राशि मिलेगी। इसके साथ ही Most Valuable Player, Super Striker, Power Player और Maximum Sixes को भी सेम राशि दी जा सकती है।

इसके अलावा Emerging Player को 20 लाख रुपये मिलने की उम्मीद है। हालांकि प्राइजमनी के तहत बताए आंकड़े अलग हो सकते हैं। इसे लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।