इस शहर में 2 से 3 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ दूध,1 अक्टूबर से नई कीमत लागू
मध्य प्रदेश के इंदौर में दूध की कीमतों में 2 से 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जो ...और पढ़ें

इंदौर में दूध की कीमतें 2-3 रुपये प्रति लीटर बढ़ीं।
HighLights
इंदौर में दूध की कीमतें 2-3 रुपये प्रति लीटर बढ़ीं।
नई दरें 1 अक्टूबर से लागू होंगी, दूध 68 रुपये/लीटर।
किसानों को अधिक भुगतान और बढ़ी लागत का समायोजन।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर में दूध की कीमतों में 2 से 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। नई कीमतें 1 अक्टूबर से लागू होंगी। नई कीमतें लागू होने के बाद इंदौर में डेयरी और दुकानों पर दूध 68 रुपये प्रति लीटर (Milk Price Hike) हो जाएगा। दूध की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद अब दूध उत्पादक किसानों को ज्यादा भुगतान किया जाएगा। इतना ही नहीं अगर आप दूध की होम डिलीवरी लेते हैं तो आपको हर लीटर के लिए 1 रुपये और अधिक देना होगा।
किसानों को 33 पैसे ज्यादा मिलेगा
नए सिस्टम के तहत दूध बनाने वाले किसानों को हर फैट के हिसाब से 33 पैसे ज्यादा पेमेंट किया गया है। दूध की कीमत उसके फैट कंटेंट के आधार पर तय होती है। इसी के हिसाब से 5.5 से 6 फैट वाले दूध के लिए नए रेट तय किए गए हैं।
होम डिलीवरी वालों को ज्यादा देना होगा पैसा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1 अक्टूबर से लागू होने वाली नई दरों के तहत, ग्राहकों को डेयरी और दुकानों पर दूध के लिए ₹68 प्रति लीटर चुकाने होंगे। मौजूदा कीमत की तुलना में यह ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी है। डिलीवरी फीस जुड़ने के बाद, घर पर दूध की डिलीवरी के लिए कीमत ₹69 प्रति लीटर हो जाएगी। यह अतिरिक्त चार्ज होम डिलीवरी सर्विस की लागत को पूरा करने के लिए लगाया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि दूध की संशोधित दरें उत्पादकों को बेहतर रिटर्न दिलाने में मदद करेंगी और साथ ही खरीद की बढ़ी हुई लागत के हिसाब से ग्राहकों के लिए कीमतें भी एडजस्ट की जा सकेंगी।
यह भी पढ़ें- PPF, सुकन्या समृद्धि समेत स्मॉल सेविंग स्कीम पर अगली तिमाही के लिए ब्याज दरें घोषित, 1 अक्टूबर से होंगी लागू
