इंडिगो खरीदेगी 28 नए विमान
देश की सबसे बड़ी बजट एयरलाइन इंडिगो ने अपने बेड़े में अट्ठाइस नए विमान जोड़ने की घोषणा की है। विमानन मंत्रलय ने कंपनी को विमान आयात करने की मंजूरी दे दी है। भारतीय विमानन बाजार में इंडिगो की हिस्सेदारी तकरीबन 30 फीसद है।
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बजट एयरलाइन इंडिगो ने अपने बेड़े में 28 नए विमान जोड़ने की घोषणा की है। विमानन मंत्रलय ने कंपनी को विमान आयात करने की मंजूरी दे दी है। भारतीय विमानन बाजार में इंडिगो की हिस्सेदारी 29.8 फीसद है।
कंपनी ने सोमवार को बताया कि इस समय उसके पास 66 जहाज हैं। इस साल के अंत तक 16 नए हवाई जहाज आ जाएंगे। कंपनी को 2014 में 12 और एयरक्राफ्ट मिल जाएंगे। मंत्रालय ने कंपनी को ए-320 एयरक्राफ्ट खरीदने की मंजूरी दे दी है। पिछले साल भी कंपनी ने 12 विमान खरीदे थे। इनके जरिये इंडिगो अपने नेटवर्क में विस्तार करेगी। देश और विदेश में नई जगहों के लिए इंडिगो की सेवाएं शुरू की जा सकेंगी। कंपनी ने यूरोपीय विमान निर्माता एयरबस के साथ 2005 में 180 विमानों का समझौता किया था। ये विमान उसे धीरे-धीरे कर मिल रहे हैं। यह उस समय का सबसे बड़ा विमान सौदा था। कंपनी अपने विमानों की संख्या 2026 तक पड़ने वाली जरूरतों के हिसाब से बढ़ा रही है।