सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेल की कीमतों में 'लगी आग' के बीच India US Trade Deal पर बड़ी खबर, वाणिज्य सचिव ने बताया कब फाइनल होगी डील?

Published: Wed, 09 Sep 2026 06:40 PM (GMT+05:30)

India US Trade Deal: वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता लगभग पूरा हो चुका है और अधिकांश मुद्दों पर सहमति बन गई है।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अधिकांश मुद्दों पर सहमति।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अधिकांश मुद्दों पर सहमति।

HighLights

  1. भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अधिकांश मुद्दों पर सहमति।

  2. वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने डील पर अपडेट दिया।

  3. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच समझौते की खबर।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। कुछ महीने पहले तेल और गैस की किल्लत से दुनिया के कई देश जूझ रहे थे। होर्मुज स्ट्रेट पर नाकाबंदी थी। नाकाबंदी खुली तो थोड़ी राहत मिली। लेकिन अब एक बार फिर से ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष तेज हो गया, जिसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखा गया। कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल (Crude Price Hike) के पार चली गई। इन सबके बीच भारत और अमेरिका के बीच होने वाले ट्रेड डील (India US Trade Deal) पर बड़ी खबर आई है।

खबर है कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता लगभग पूरा हो चुका है और अब बस डील फाइनल होने ही वाली है। यह बात भारत के केंद्रीय वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बुधवार को कही। उन्होंने कहा कि भारता और अमेरिका ट्रेड डील के अधिकांश हिस्सों पर सहमति बना चुके हैं।

सही समय पर किए जाएंगे हस्ताक्षर- वाणिज्य सचिव

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के दौरान मीडिया से बात करते हुए वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच अभी भी कुछ मुद्दों पर बातचीत चल रही है।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, उन्होंने कहा, "कुछ ऐसी बातें हैं जिन पर दोनों पक्ष चर्चा कर रहे हैं, लेकिन समझौते पर सही समय पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। भारत और अमेरिका को यह सुनिश्चित करना होगा कि समझौते के तहत एक-दूसरे के बाजार में उन्हें प्राथमिकता के साथ पहुंच मिले। भारत 'मोस्ट-फेवर्ड-नेशन' (MFN) टैरिफ के आधार पर काम करता है, जबकि अमेरिका 'एग्जीक्यूटिव टैरिफ' के साथ काम कर रहा है। इसलिए ऐसे ढांचे की जरूरत है जो भारत के लिए अंतर और प्राथमिकता वाली बाज़ार पहुंच बना सके।"

अमेरिका के अलावा अन्य देशों से भी चल रही बातचीत

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने भारत की दूसरी ट्रेड बातचीत की स्थिति के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि भारत-चिली फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आखिरी चरण में है, हालांकि कुछ मुद्दों पर अभी भी बातचीत चल रही है।

अग्रवाल ने कहा कि अगले दो-तीन महीनों में कुछ प्रगति हो सकती है। उन्होंने कहा कि भारत, भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को भी जल्द से जल्द शायद अक्टूबर में लागू करने की उम्मीद कर रहा है।

यह भी पढ़ें- दुबई के शेख के हाथों ₹26016 करोड़ में बिके 8 दशक पुराने भारतीय बैंक पर आई गुड न्यूज, मूडीज ने दी Baa2 रेटिंग