अमेरिका में भारत का एक्सपोर्ट गिरा, चीन से घाटा 100 अरब डॉलर पार; क्या बिगड़ रहा है ट्रेड बैलेंस?
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में अमेरिका को भारत का निर्यात लगभग 13% घट गया, जबकि चीन के ...और पढ़ें
-1773676215189_m.webp)
अमेरिका में भारत का एक्सपोर्ट गिरा, चीन से घाटा 100 अरब डॉलर पार; क्या बिगड़ रहा है ट्रेड बैलेंस?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| भारत के विदेशी व्यापार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। फरवरी में अमेरिका को भारत का निर्यात करीब 13% घट गया, वहीं चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। ये आंकड़े वाणिज्य मंत्रालय ने जारी किए हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी 2025 में अमेरिका को भारत का निर्यात 12.88% गिरकर 6.88 अरब डॉलर रह गया। दूसरी तरफ अमेरिका से भारत का आयात तेज़ी से बढ़ा है। फरवरी में अमेरिका से आयात 36.53% बढ़कर 4.48 अरब डॉलर हो गया।
हालांकि पूरे वित्त वर्ष के आंकड़े थोड़ा अलग तस्वीर दिखाते हैं। अप्रैल से फरवरी (2024-25) के दौरान अमेरिका को भारत का निर्यात 3.84% बढ़कर 79.29 अरब डॉलर रहा। जबकि अमेरिका से आयात 15.65% बढ़कर 48.4 अरब डॉलर पहुंच गया।
अमेरिकी टैरिफ नीति का पड़ा असर
व्यापार विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी टैरिफ नीति का असर भी इन आंकड़ों पर पड़ा है। अगस्त से अमेरिका में भारतीय सामानों पर 50% तक का शुल्क लगाया जा रहा था। हालांकि बाद में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह शुल्क निरस्त कर दिया गया।
इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने 24 फरवरी से सभी देशों पर 150 दिनों के लिए 10% का अस्थायी शुल्क लागू कर दिया। ऐसे में माना जा रहा है कि शुल्क में इस बदलाव का असर मार्च के व्यापार आंकड़ों में साफ दिख सकता है।
चीन के साथ व्यापार घाटा बढ़ा
भारत और चीन के बीच व्यापार असंतुलन लगातार बढ़ रहा है। फरवरी में चीन के साथ व्यापार:
- चीन को निर्यात: 32.37% बढ़कर 1.67 अरब डॉलर
- चीन से आयात: 30.49% बढ़कर 11.95 अरब डॉलर
अप्रैल-फरवरी अवधि में:
- चीन को निर्यात: 37.66% बढ़कर 17.54 अरब डॉलर
- चीन से आयात: 15.21% बढ़कर 119.55 अरब डॉलर
इन आंकड़ों के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार घाटा बढ़कर 102.01 अरब डॉलर तक पहुंच गया।
यह भी पढ़ें- Who Earn in war: अमेरिका-ईरान युद्ध तबाही के बीच कौन-कौन छाप रहा पैसा? इन 5 की हो गई चांदी!
किन देशों में बढ़ा और कहां घटा निर्यात
फरवरी में भारत के निर्यात में कई बाजारों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिनमें शामिल हैं:
- जर्मनी
- हांगकांग
- इटली
- नेपाल
- फ्रांस
- ब्राजील
- स्पेन
- बेल्जियम
- मलेशिया
- वियतनाम
वहीं ब्रिटेन, नीदरलैंड, सऊदी अरब, बांग्लादेश, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को निर्यात में गिरावट देखी गई।
सोने के आयात में तेज उछाल
फरवरी में भारत के आयात पैटर्न में भी बड़ा बदलाव दिखा। स्विट्जरलैंड से सोने का आयात (Gold Import) करीब सात गुना बढ़कर 2.71 अरब डॉलर हो गया। भारत मुख्य रूप से स्विट्जरलैंड से ही सोना आयात करता है।
