सरकार का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, ₹12.12 लाख करोड़ के हुआ पार
चालू वित्त वर्ष में 17 सितंबर तक सरकार का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13% बढ़कर ₹12.12 लाख करोड़ से अधिक ...और पढ़ें

HighLights
शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13% बढ़कर ₹12.12 लाख करोड़ हुआ।
अग्रिम कर संग्रह में वृद्धि से कुल संग्रह को बढ़ावा मिला।
कॉर्पोरेट टैक्स 19.48% और गैर-कॉर्पोरेट टैक्स 6% बढ़ा।
एजेंसी, नई दिल्ली। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में 17 सितंबर तक सरकार का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13 प्रतिशत बढ़कर ₹12.12 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया। डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में यह बढ़ोतरी एडवांस टैक्स कलेक्शन में इजाफ़ की वजह से हुई। यह जानकारी शुक्रवार को CBDT के जारी आंकड़ों से मिली।
कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शन 19.48 प्रतिशत बढ़कर लगभग ₹5.56 लाख करोड़ हो गया, जबकि नॉन-कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शन (जिसमें व्यक्ति और हिंदू अविभाजित परिवार शामिल हैं) छह प्रतिशत बढ़कर ₹6.16 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया।
1 अप्रैल से 17 सितंबर के बीच, सिक्योरिटीज ट्रांज़ैक्शन टैक्स (STT) कलेक्शन 53 प्रतिशत बढ़कर ₹40,214 करोड़ हो गया। सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) के आंकड़ों के अनुसार, 17 सितंबर तक जारी किए गए टैक्स रिफंड 29.19 प्रतिशत बढ़कर ₹2.20 लाख करोड़ से ज्यादा हो गए।
ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 15 प्रतिशत बढ़कर ₹14.32 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया। आंकड़ों से पता चलता है कि 17 सितंबर तक एडवांस टैक्स कलेक्शन 16.18 प्रतिशत बढ़कर लगभग ₹5.22 लाख करोड़ हो गया। इसमें एडवांस कॉर्पोरेट टैक्स पेमेंट 18 प्रतिशत बढ़कर ₹4.16 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया, और नॉन-कॉर्पोरेट एडवांस टैक्स पेमेंट 9.24 प्रतिशत बढ़कर ₹1.06 लाख करोड़ हो गया।
