सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ना Crown, ना ओनिडा, ना BPL, कानपुर की कंपनी ने बनाया देश का पहला TV; क्या आप जानते हैं नाम?

Published: Fri, 09 Oct 2026 01:42 PM (IST)

भारत में पहला टेलीविजन किसी विदेशी कंपनी ने नहीं, बल्कि कानपुर की जे.के. इलेक्ट्रॉनिक्स ने 1969 में बनाया था। टेलीविजन की तकनीक पिलानी स्थित CEERI ने विकसित की थी।

एआई जनरेटेड सांकेतिक तस्वीर

एआई जनरेटेड सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. भारत का पहला टीवी कानपुर की जे.के. इलेक्ट्रॉनिक्स ने बनाया।

  2. CEERI ने 1960 के दशक में स्वदेशी टीवी तकनीक विकसित की।

  3. वेस्टन ने भारत का पहला रंगीन टेलीविजन लॉन्च किया था।

नई दिल्ली। भारत में टेलीविजन का आगमन 60 के दशक में हुआ और 1982 में रंगीन प्रसारण शुरू हुआ। टीवी के इस इतिहास से आप वाकिफ हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि देश में सबसे पहला टीवी कब और किस कंपनी ने बनाया? आपको जानकार हैरानी होगी कि देश में पहले टेलीविजन का निर्माण किसी विदेशी कंपनी ने नहीं बल्कि कानपुर की एक कंपनी ने किया था। दरअसल, भारत में पहली टेलीविज़न का कमर्शियल निर्माण करने का श्रेय मुख्य रूप से जे.के. इलेक्ट्रॉनिक्स (J.K. Electronics) को जाता है, जो कानपुर स्थित एक मशहूर व्यावसायिक समूह रहा है।

आइये आपको बताते हैं भारत के पहले टेलीविजन का निर्माण कब हुआ और जे के इलेक्ट्रॉनिक्स ने कैसे इसे तैयार किया।

CEERI की तकनीक, JK को मिला जिम्मा

भारत में टीवी बनाने की पहली स्वदेशी तकनीक 1960 के दशक में पिलानी स्थित सरकारी अनुसंधान संस्थान CEERI (Central Electronics Engineering Research Institute) ने डेवलप की थी। इसके बाद सरकार के कहने पर CEERI ने यह तकनीक प्राइवेट कंपनियों के साथ शेयर की।

सरकार ने टीवी के व्यावसायिक उत्पादन के लिए जब सबसे पहले लाइसेंस बांटे तो जे.के. इलेक्ट्रॉनिक्स (कानपुर) और टेलेराड को मिले, लेकिन जे.के. इलेक्ट्रॉनिक्स कमर्शियल तौर पर टीवी बाज़ार में उतारने वाली पहली प्राइवेट कंपनी बनी।

CEERI से मिली तकनीक के बाद सिंघानिया ग्रुप की कंपनी J.K. Electronics ने 1969 में 'J.K. TV' के नाम से मार्केट में टीवी उतारा। जे.के. ग्रुप वर्तमान में भारत के सबसे बड़े, पुराने और प्रतिष्ठित औद्योगिक घरानों में से एक है। कानपुर में स्थापित यह समूह आज एक विशाल बहुराष्ट्रीय कॉर्पोरेट समूह बन चुका है।

पहला रंगनी टीवी किसने बनाया?

जहां पहला टीवी बनाने का श्रेय जे के इलेक्ट्रॉनिक्स को जाता है तो पहले कलर टीवी के निर्माण का क्रेडिट वेस्टन को जाता है। यह कंपनी भी शुरुआती दौर में 1967 की कंपनी थी, जिसने ब्लैक एंड व्हाइट टीवी बनाए, लेकिन इसका सबसे बड़ा ऐतिहासिक योगदान यह है कि इसने भारत का पहला रंगीन टीवी (Colour TV) लॉन्च किया था।

ये भी पढ़ें - डालमियानगर का चौंकाने वाला इतिहास: साधु की भविष्यवाणी से उद्योगपति बने आरके डालमिया, फिर कैसे हुए बर्बाद? पूरी कहानी

इसके बाद 70 और 80 के दशक में कई टीवी ब्रांड मार्केट में आए, जिनमें क्राउन सबसे ज़्यादा बिकने वाला और लोकप्रिय ब्रांड बना। वहीं, डायनोरा के टेलीविजन भी काफी मशहूर हुए।