ये है भारत का सबसे पुराना अगरबत्ती ब्रांड, रविवार पेठ बाजार से हुई 'सुगंधी' की शुरुआत, चाचा-भतीजे की जोड़ी ने दिलाई पहचान
भारत के सबसे पुराने अगरबत्ती ब्रांड 'दामोदरदास भगवानदास सुगंधी' की कहानी, जिसकी शुरुआत 1872 में पुणे में चाचा-भतीजे ने की थी।

HighLights
दामोदरदास भगवानदास सुगंधी: भारत का सबसे पहला अगरबत्ती ब्रांड।
पुणे में 1872 में चाचा-भतीजे ने की थी शुरुआत।
आज भी छठवीं पीढ़ी द्वारा संभाली जा रही है विरासत।
नई दिल्ली। भारत में ऐसे कई ब्रांड्स हैं जो सालों पुराने हैं इनमें चाय, कॉफी, कार और बाइक समेत ऐसे कई नाम हैं, जो भारत के सबसे पहले ब्रांड बनकर उभरे। लेकिन, क्या आप जानते हैं देश का सबसे पहला और पुराना अगरबत्ती ब्रांड कौन-सा है। कैसे चाचा और भतीजे ने मिलकर इस अगरबत्ती ब्रांड की शुरुआत की। आइये आपको बताते हैं इस अगरबत्ती ब्रांड की कहानी...
दामोदरदास भगवानदास सुगंधी ब्रांड
यह नाम, भारत के सबसे पुराने अगरबत्ती ब्रांड का है, जिसकी स्थापना पुणे में 1872 में हुई थी। इस ब्रांड को देश का सबसे पुराना अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाने वाली पारंपरिक कंपनियों में से एक माना जाता है। 154 साल से पहले दामोदरदास और उनके भतीजे भगवानदास ने मिलकर अगरबत्ती बनाने का काम शुरू किया था। शुरुआत साल 1872 में एक चाचा और उनके गोद लिए हुए भतीजे ने की थी। इसकी शुरुआत औपनिवेशिक भारत के पुणे में 'रविवार पेठ' से हुई थी।
1908 में मिली पहचान
ऐसा कहा जाता है कि अगरबत्ती की सुगंध सबसे पहले दक्षिण भारत में ही उत्पन्न हुई थी। बेंगलुरु और मैसूर के बीच का क्षेत्र अगरबत्ती के निर्माण का प्रमुख केंद्र बना रहा। वहीं, दूसरी ओर महाराष्ट्र का पुणे शहर भी धूप और अगरबत्ती के निर्माण का एक प्रमुख केंद्र रहा है। दामोदरदास भगवानदास सुगंधी ने मिलकर ही देश का पहला अगरबत्ती ब्रांड 'सुगंध इंडिया' बनाया।
कंपनी के ट्रेडमार्क का पंजीकरण काफी बाद में, 1908-09 में हुआ। कंपनी की अगबरबत्ती प्रोडक्ट की लोकप्रियता इस कदर बढ़ी कि 1929-30 में निर्यात शुरू हुआ। इंग्लैंड और औपनिवेशिक अफ्रीकी देशों में अगरबत्ती भेजी जाने लगी।
ये हैं पॉपुलर ब्रांड
1872 में स्थापित 'दामोदरदास भगवानदास सुगंधी' पिछले 154 वर्षों से बेहतरीन मसाला और फ्लोरा अगरबत्तियां बना रही है। आजादी से पहले भारत में राजा-महाराजा, कुलीन वर्ग, शाही परिवारों के सदस्य, राजनयिक, ज़मींदार और जागीरदार इसके नियमित ग्राहक हुआ करते थे। यह कंपनी आज भी अपने पुराने और मशहूर ब्रांड्स, जिनमें- ब्रांड 1010, राजदरबार, और पेशवाई सुगंधी धूप बनाते हैं। इसके अलावा, बदलते दौर के साथ उन्होंने अरेबिक और फ्रेंच नोट्स वाली नई अगरबत्तियां, अत्तर, और आधुनिक पैकेजिंग भी पेश की है। 'ब्रांड 1010', 'ब्रांड 1004' और 'ब्रांड 1006' फ्लोरा सेगमेंट के सबसे लोकप्रिय प्रकार हैं।
ये भी पढ़ें - मोदीनगर को बसाने वाले गूजरमल ने अंग्रेजों और पटियाला के महाराजा से लिया था पंगा, शराब न पीने चलते किए गए अपमानित
आज इस व्यवसाय को परिवार की छठवीं पीढ़ी (देवेंद्र त्रिभुवनदास सुगंधी) संभाल रही है और वे आज भी अपनी पारंपरिक 'मसाला' और 'फ्लोरा' अगरबत्ती बनाने की कला को जीवित रखे हुए हैं।
