यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
India-Russia Relation: अब रूस में आसानी से बैंक अकाउंट खुलवा सकते हैं भारतीय, जानिए क्या है प्रोसेस
भारतीय नागरिक अब रूस में अपना बैंक खाता आसानी से खोल सकते हैं। रूसी सरकार ने रूस में बैंक खाता ...और पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत और रूस के व्यापारिक रिश्ते को लेकर बड़ा अपडेट आया है। अब भारतीय नागरिक रूस में अपना बैंक अकाउंट खोल पाएंगे। रूसी सरकार ने अपने देश में बैंक खाते खोलने के इच्छुक भारतीय नागरिकों के लिए नियमों को आसान बनाया है।
दरअसल एक्स (X) पर रूसी दूतावास ने इस विषय पर एक अपडेट देते हुए बताया कि अब भारतीय नागरिक रूस के बैंकों में अपना अकाउंट भारत में रहकर खुलवा सकते हैं।
🇷🇺🙏🇮🇳 We're excited to announce the decision of the Russian Government to introduce simplified norms for #India’n nationals seeking to open bank accounts with #Russia’n financial institutions. It is now possible to open bank accounts or deposit funds in Russian banks remotely. pic.twitter.com/aXugu4FnrC
— Russia in India 🇷🇺 (@RusEmbIndia) November 1, 2023
क्या है अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया?
रूस दूतावास ने बताया कि वैसे भारतीय जो अकाउंट खलवाने के लिए इच्छुक भारतीय नागरिक अकाउंट खुलवाने के गाइडेंस के लिए ऐसे भारतीय बैंक से संपर्क करें जिसका रूसी सेंट्रल बैंक के साथ साझेदारी है।
.jpeg)
इसके अलावा रूसी दूतावास ने कहा कि रूस पहुंचने पर, साझेदार रूसी बैंक में "जल्दी से बैंक कार्ड प्राप्त करना" और वित्तीय लेनदेन शुरू करना संभव होगा। यह सुविधा भारतीय पर्यटकों और छात्रों के लिए विशेष रूप से सुविधाजनक होगी।
बड़ी संख्या में पढ़ाई करने रूस जाते हैं भारतीय छात्र
आपको बता दें कि बड़ी संख्या में भारतीय छात्र पढ़ाई करने के लिए खासकर मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए रूस जाते हैं।
आंकड़ों के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध से एक साल पहले, साल 2021 में कुल 15,814 भारतीयों ने रूसी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया था।

