यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
US News: अमेरिका में भारतीय छात्र पर चाकू से हमला, हालात गंभीर; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अमेरिकी राज्य इंडियाना में एक 24 वर्षीय भारतीय छात्र को चाकू मार दिया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही ...और पढ़ें

पीटीआई, वाशिंगटन। अमेरिका में गोलीबारी और चाकूबाजी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं, अब एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राज्य इंडियाना में एक 24 वर्षीय भारतीय छात्र को चाकू मार दिया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस कर रही जांच
एक रिपोर्ट के अनुसार रविवार सुबह इंडियाना के वालपराइसो शहर में एक जिम में 24 वर्षीय हमलावर जॉर्डन एंड्राड ने वरुण के कान के पास चाकू से हमला कर दिया,जिसमें वह घायल हो गया। वहीं अब अधिकारी इस हमले की जांच कर रहे हैं। घटना के बाद, हमलावर को गिरफ्तार कर लिया और उस पर घातक हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है।
वरुण का काफी खून बह गया था
रिपोर्ट में कहा गया है कि वरुण पर काफी घातक हमला किया गया है, उसकी चोट की गंभीरता के कारण उसे फोर्ट वेन अस्पताल ले जाया गया। वहीं, उसके खून काफी बह गया था जिससे उसके बचने की शून्य से पांच प्रतिशत संभावना थी। वरुण की हालत गंभीर बताई जा रही है।
