सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रियल एस्टेट में बंपर कमाई! 6 लिस्टेड REITs ने पहली तिमाही में बांटे ₹3136 करोड़, आपको भी मिला तगड़ा डिविडेंड?

Published: Mon, 17 Aug 2026 02:13 PM (IST)

REITs dividend: देश के 6 प्रमुख लिस्टेड रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REITs) ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में ...और पढ़ें

रियल एस्टेट सेक्टर में बंपर कमाई 6 REITs ने पहली तिमाही में बांटे 3136 करोड़ रुपये

रियल एस्टेट सेक्टर में बंपर कमाई 6 REITs ने पहली तिमाही में बांटे 3136 करोड़ रुपये

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली| देश में रियल एस्टेट सेक्टर से बड़ी खबर सामने आई है। भारत के 6 प्रमुख लिस्टेड रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REITs) ने अपने निवेशकों को तगड़ा डिविडेंड दिया है। REITs ने मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में 4.85 लाख से ज्यादा यूनिटहोल्डर्स को कुल 3,136 करोड़ रुपए का डिस्ट्रीब्यूशन किया है।

बाजार में लिस्टेड 6 प्रमुख REITs में ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट, एंबेसी ऑफिस पार्क्स आरईआईटी, माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स आरईआईटी, नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट, नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट और बागमने प्राइम ऑफिस आरईआईटी शामिल हैं।

साल-दर-साल कितना बढ़ा पेआउट?

आंकड़ों के अनुसार, REITs के डिस्ट्रीब्यूशन में हर साल जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है:

  • Q1 FY25: वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 4 लिस्टेड REITs ने 1,371 करोड़ रुपए बांटे।
  • Q1 FY26: वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 4 लिस्टेड REITs ने 1,559 करोड़ रुपए का पेआउट दिया।
  • Q1 FY27: वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में सभी 6 लिस्टेड REITs ने मिलकर 3,136 करोड़ रुपए का भारी-भरकम पेआउट दिया।

रिपोर्ट की माने तो शुरुआत से लेकर अब तक, ये सभी छह REITs अपने यूनिटहोल्डर्स को 34,800 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम बांट चुके हैं, जो भारतीय कैपिटल मार्केट में इस सेक्टर की मजबूत पकड़ को दिखाता है।

₹3.17 लाख करोड़ का एसेट बेस

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) तक के आंकड़ों के अनुसार, पूरे भारतीय REIT सेक्टर का कुल ग्रॉस एसेट्स अंडर मैनेजमेंट यानी AUM 3.17 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है। वहीं, 11 अगस्त 2026 तक इस सेक्टर का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.17 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया है। ये छह REITs देश भर में 21.4 करोड़ वर्ग फुट (214 मिलियन वर्ग फुट) से अधिक के ग्रेड-ए ऑफिस और रिटेल स्पेस का प्रबंधन करते हैं।

यह भी पढ़ें- न टाटा, न अंबानी! कौन था वो भारतीय उद्योगपति, जिसके सामने लाइन लगाकर खड़े रहते थे दुनियाभर के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री?

मजबूत शुरुआत और ग्रोथ की उम्मीद

नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट के सीईओ और इंडियन आरईआईटीएस एसोसिएशन (IRA) के चेयरमैन शिरीष गोडबोले ने कहा कि, वैश्विक स्तर पर जारी अनिश्चितताओं के बावजूद पहली तिमाही में हुआ यह डिस्ट्रीब्यूशन एक शानदार शुरुआत है। उन्होंने कहा,

यह ग्रोथ बेहतर रेंटल कलेक्शन, ऑफिसों में बढ़ती ऑक्यूपेंसी, एसेट्स की बेहतरीन क्वालिटी और अनुशासित कैपिटल मैनेजमेंट का नतीजा है। पॉलिसी रिफॉर्म्स और निवेशकों की बढ़ती भागीदारी से यह सेक्टर आगे और मजबूत होगा।"

बता दें कि सेबी और वित्त मंत्रालय के मार्गदर्शन में 2023 में स्थापित इंडियन आरईआईटीएस एसोसिएशन (IRA) देश में इस सेक्टर के विकास और निवेशकों में जागरूकता बढ़ाने का काम कर रही है।