इंडियन होटल्स ने 839 करोड़ में ताज बॉस्टन होटल को बेचा
टाटा ग्रुप ताज बॉस्टन से मिलने वाली राशि से अपने बकाया लोन चुकाएगा। आईएचसी के मुताबिक उसने निदेशक मंडल ने इस साल मई में ताज बॉस्टन की बिक्री की मंजूरी दे दी थी।
By Atul GuptaEdited By: Published: Wed, 13 Jul 2016 02:15 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jul 2016 02:20 PM (IST)
नई दिल्ली। टाटा ग्रुप की फर्म इंडियन होटल्स कंपनी ने ताज बॉस्टन को 125 मिलियन डॉलर यानी करीब 839 करोड़ रूपये में बेच दिया है। ताज ग्रुप ऑफ होटल्स को चलाने वाली आईएससी ने मुंबई शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि टाटा ग्रुप ताज बॉस्टन से मिलने वाली राशि से अपने बकाया लोन चुकाएगा। आईएचसी के मुताबिक उसने निदेशक मंडल ने इस साल मई में ताज बॉस्टन की बिक्री की मंजूरी दे दी थी।
पढ़ें- टाटा स्टील बनी विश्व की सातवीं सर्वाधिक पारदर्शी कंपनी
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें