यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंडियन बैंक ने एफसीएनआर खातों में ब्याज दर बढ़ाई
सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने फॉरेन करेंसी नॉन-रेजीडेंट (बैंकिंग) डिपॉजिट की ब्याज दरों को तत्काल प्रभाव से संशोधित किया है।

चेन्नई। सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने फॉरेन करेंसी नॉन-रेजीडेंट (बैंकिंग) डिपॉजिट की ब्याज दरों को तत्काल प्रभाव से संशोधित किया है। अमेरिकी डॉलर में एफसीएनआर-बी डिपॉजिट पर एक साल से दो साल से कम की अवधि के लिए ब्याज दर 1.74 फीसद से बढ़ाकर 1.75 फीसद की गई है। इसी तरह दो से तीन साल तक के लिए दर 1.84 फीसद से बढ़ाकर 1.86 फीसद हुई है। तीन साल से चार साल के लिए ब्याज दर 2.44 फीसद से बढ़कर 2.47 फीसद तय की गई है। चार से पांच साल के लिए 2.52 फीसद के बजाय 2.61 फीसद और पांच साल से ज्यादा अवधि के लिए 2.65 के बजाय 2.72 फीसद होगी।
