'ऑपरेशन सिंदूर' की बरसी पर AI युद्ध की तैयारी! जिस तकनीक से US ने खामेनेई को मारा; 300 करोड़ में वैसे टूल बना रही सेना
भारतीय सेना 'ऑपरेशन सिंदूर' की बरसी पर भविष्य के युद्धों के लिए AI तकनीक में अपनी क्षमता बढ़ा रही है। ...और पढ़ें

एडवांस एआई तकनीक के लिए रक्षा मंत्रालय, AI लैब्स से बातचीत कर रहा है। (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
भारतीय सेना AI क्षमता बढ़ाने के लिए ₹300 करोड़ निवेश करेगी।
स्वदेशी स्टार्टअप सर्वम AI रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर काम करेगा।
भविष्य के युद्धों के लिए AI आधारित तकनीक विकसित की जाएगी।
नई दिल्ली। 22 अप्रैल...हिंदुस्तान की तारीख में यह एक बहुत बुरा और दर्दनाक दिन रहा। क्योंकि, आज ही के दिन पिछले साल पहलगाम (Pahalgam Terror Attack) में पाकिस्तानी आतंकियों ने धर्म पूछकर निर्दोष लोगों की जान ले ली थी। इस कायराना हमले के बाद भारतीय सेना ने 6-7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) लॉन्च कर पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर बम बरसाए और इस बर्बर आतंकी हमले का बदला लिया। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की शक्ति और क्षमता पूरी दुनिया ने देखी, भारत में निर्मित हथियारों का लोहा पूरी दुनिया ने माना। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद भारत सरकार ने लगातार सैन्य क्षमता को और मजबूत करने पर काम किया है। इसी कड़ी में भविष्य के युद्धों को ध्यान में रखते हुए.. भारत, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI technology) के लिए 300 करोड़ रुपये की लागत से एक नए उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना करके अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत कर रहा है।
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, सर्वम (Sarvam) जैसी स्वदेशी प्रयोगशालाएं रक्षा मंत्रालय के साथ बातचीत कर रही हैं। इस पहल का उद्देश्य भारत की विशिष्ट परिचालन आवश्यकताओं के अनुरूप एआई सिस्टम विकसित करना है। इसका लक्ष्य विदेशी प्रौद्योगिकी पर निर्भरता कम करना और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना है।
क्या है CoE और Sarvam?
दरअसल, भारतीय AI स्टार्टअप 'Sarvam' (सर्वम) और कुछ अन्य घरेलू आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस लैब्स रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर ₹300 करोड़ का एक 'Centre of Excellence' स्थापित करने के लिए बातचीत कर रही हैं और यह अंतिम चरण में है। यह पहल भारत को रक्षा तकनीक में आत्मनिर्भर बनाने के लिए है। क्योंकि, अमेरिका और चीन जैसे देश AI तकनीक में बहुत आगे हैं। सेना और संवेदनशील सैन्य ऑपरेशन्स में विदेशी AI पर निर्भर रहना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक खतरा हो सकता है।
Sarvam AI की भूमिका
- सर्वम AI, भारत का एक उभरता हुआ एआई स्टार्टअप है, जिसकी स्थापना प्रत्यूष कुमार और विवेक राघवन ने की है। इस कंपनी ने हाल ही में भारत के अपने ओपन-सोर्स मॉडल (Sarvam-30B और Sarvam-105B) लॉन्च किए हैं। इसे सॉवरेन (स्वदेशी) LLMs बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय (MeitY) से भी ₹220 करोड़ की सब्सिडी मिली है।
- रक्षा मंत्रालय इस प्लान के तहत भारत के अनुकूल AI सिस्टम डेवलप कर रहा है। ये स्वदेशी AI मॉडल भारत की विशिष्ट भौगोलिक स्थिति (जैसे हिमालयी क्षेत्र या रेगिस्तान) और यहां के पर्यावरण के अनुसार ट्रेन किए जाएंगे, जो विदेशी मॉडल्स नहीं कर सकते।
- इन मॉडल्स का इस्तेमाल मुख्य रूप से एडवांस सर्विलांस (निगरानी), टोह लेने और सेना के डिसीजन-सपोर्ट सिस्टम को और तेज तथा सटीक बनाने में किया जाएगा।
मॉडर्न वॉरफेयर पर जोर
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि भविष्य के युद्ध अब केवल पारंपरिक तरीके से नहीं लड़े जाएंगे। युद्ध अब "नॉन-काइनेटिक और नॉन-कॉन्टेक्ट" (गैर-पारंपरिक) तरीकों की ओर बढ़ रहा है, जिसमें साइबर, अंतरिक्ष, और सूचना युद्ध शामिल हैं। इसी दिशा में भारतीय सेना एआई तकनीक की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही है।
दीपेंद्र हुड्डा, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा, वे देश जो एआई तकनीक में बढ़त ले रहे हैं उन्हें तेजी से जियोपॉलिटिकल एडवांटेज मिलेगा।
'एंथ्रोपिक' के क्लाउड मॉडल से खामेनेई का खात्मा
दरअसल, एआई तकनीक ने दुनिया में तेजी से पैर पसारे हैं और कई क्षेत्रों में बड़े परिवर्तनकारी परिणाम दिखाए हैं। सैन्य शक्ति के मोर्चे पर एआई, अब आधुनिक बैटल फील्ड बन गया है। अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई को जिस सैन्य ऑपरेशन के तहत मारा था, उसमें यूएस मिलिट्री ने एंथ्रोपिक द्वारा विकसित क्लाउड मॉडल का इस्तेमाल किया था। एंथ्रोपिक और पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग) एआई की मदद से नेशनल सिक्योरिटी के मोर्चे पर तेजी से काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Jaypee Associates पर महासंग्राम: अनिल अग्रवाल की अर्जी पर अदाणी का पलटवार, कहा- 'पूरी प्रोसेस पर उठेंगे सवाल'
भविष्य के युद्ध सिर्फ हथियारों से ही नहीं, बल्कि एल्गोरिदम और डेटा के जरिए भी लड़े जाएंगे। इसी "AI War" के लिए भारत अपनी सेना को पूरी तरह से तकनीकी रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।