भारत के कृषि विकास दर को लेकर RBI का अनुमान, दूसरी तिमाही में 7.2% होगा प्रोग्रेस
रेटिंग एजेंसी इक्रा ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2026) में भारत की विकास दर 7.5 प्रतिशत रहने ...और पढ़ें

कृषि विकास दर पर RBI का अनुमान
HighLights
इक्रा ने Q2 FY26 में 7.5% जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया।
कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 0.2% रहने की संभावना है।
कमजोर मानसून और अल नीनो का प्रभाव स्पष्ट दिख रहा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| एग्रीकल्चर सेक्टर की वजह से भारत की अंतरराष्ट्रीय बाजार में विशेष पहचान है। इस सीजन में कृषि क्षेत्र में समस्याएं देखने को मिली है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने मंगलवार को कहा कि बाहरी चुनौतियों और कमजोर मानसून के बीच चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2026) में भारत की विकास दर 7.5 प्रतिशत रह सकती है। यह पांच तिमाहियों में सबसे निचला स्तर होगा। पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) में विकास दर 7.8 प्रतिशत और पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2025) में 8.2 प्रतिशत रही थी।
दूसरी तिमाही में मामूली बढ़ोतरी का अनुमान
इक्रा के अनुसार, दूसरी तिमाही में वृद्धि दर में मामूली नरमी आएगी लेकिन यह बहुत ज्यादा नहीं होगी। कृषि, उद्योग और सर्विस सेक्टर के चलते यह नरमी आएगी। एजेंसी के अनुसार, दूसरी तिमाही में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 0.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो पहली तिमाही में 3.6 प्रतिशत थी। औद्योगिक क्षेत्र की वृद्धि 7.7 प्रतिशत से घटकर 7.2 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र की वृद्धि 10 प्रतिशत से घटकर 9.1 प्रतिशत रह सकती है। इक्रा का यह 7.5 प्रतिशत का अनुमान मौद्रिक नीति समिति के 7.2 प्रतिशत से अधिक है।
RBI का 7.2% वृद्धि का अनुमान
इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने जानकारी देते हुए कहा कि औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों के हाई फ्रीक्वेंसी वाले आंकड़े सितंबर 2026 में समाप्त तिमाही में स्वस्थ वृद्धि का संकेत देते हैं, जबकि बाहरी चुनौतियां बनी हुई हैं। सरकार 30 नवंबर को जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि के आंकड़े जारी करेगी। पिछले महीने RBI ने दूसरी तिमाही में 7.2% वृद्धि का अनुमान जताया था। वित्त मंत्रालय की मासिक आर्थिक समीक्षा में यह अनुमान 7.35% था।
ये भी पढ़ें: FCI की ई-निलामी में 2 लाख टन गेहूं की बिक्री, फिर भी थोक कीमतें हाई! व्यापारियों ने उठाई जांच की मांग
अलनीनो का दिखा प्रभाव
भारत की खेती में अल नीनो का प्रभाव देखने को मिला है। खरीफ फसलों की बुवाई में कमी के साथ ही पैदावार में भी असर देखने को मिला है। कई औद्योगिक फसलों के प्रोडक्शन में पैदावार देखने को मिला है। कमजोर मानसून के बीच दूसरी तिमाही में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 0.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।