सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेमीकंडक्टर उद्योग का हब बनने की तरफ भारत, इन कंपनियों की होगी मार्केट में एंट्री

By Jagran News Edited By: Rammohan Mishra
Published: Wed, 10 Jan 2024 07:47 PM (IST)

दक्षिण कोरियाई कंपनी के सीइओ जेफरी चुन ने कहा है कि उनकी कंपनी पहले भी जहां जहां माइक्रोन निवेश करती ...और पढ़ें

सेमीकंडक्टर उद्योग का हब बनने की तरफ भारत।
सेमीकंडक्टर उद्योग का हब बनने की तरफ भारत।

जागरण ब्यूरो, अहमदाबाद। जून 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी माइक्रोन ने भारत में निवेश का समझौता किया था और अब पिछले छह से सात महीनों के दौरान इस माइक्रोन के साथ काम करने वाली कई कंपनियां भी भारत में निवेश की तैयारी करने लगी हैं। गुजरात वाइब्रैंट सम्मेलन में सेमीकंडक्टर क्षेत्र की एक बड़ी कंपनी सिमटेक ने यहां निवेश का ऐलान किया है।

भारत में होगी शुरुआत 

इस दक्षिण कोरियाई कंपनी के सीइओ जेफरी चुन ने कहा है कि उनकी कंपनी पहले भी जहां जहां माइक्रोन निवेश करती है वहां निवेश करते हैं और अब वह भारत में निवेश करने जा रहे हैं। कंपनी माइक्रोन के लिए बहुत ही संवेदनशील सेमीकंडक्टर के हिस्सों का निर्माण करते हैं।

यह भी पढ़ें- 'भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनेगा', गुजरात वाइब्रेंट समिट में बोलीं वित्त मंत्री सीतारमण

टाटा समूह भी लगाएगा प्लांट 

चुन ने यह भी कहा कि वह माइक्रोन के साथ मिल कर भारत को सेमीकंडक्टर के सप्लाई चेन में आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेंगे। इसी सम्मेलन में टाटा समूह के चेयरमैन एन चेंद्रसेखरन ने ऐलान किया कि टाटा समूह सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने की तैयारी पूरी कर चुका है और यह प्लांट गुजरात में ही लगाया जाएगा।

इस बारे में उन्होंने ज्यादा विस्तार से नहीं बताया, सिर्फ यह कहा कि कंपनी ढोलेरा में एक विशालकाय सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट लगाने की घोषणा करने के करीब है। इसी तरह से अत्याधुनिक प्रौद्योगिक सेक्टर की एक अन्य कंपनी एनवीडिया ने कहा है कि वह गुजरात के गिफ्ट सिटी में अपना एआइ सेंटर स्थापित करने जा रही है जो अगले दो महीनों में ही काम करने लगेगा।

एनवीडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शंकर त्रिवेदी ने कहा कि भारत आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस सेक्टर में एक वैश्विक हब बनने की क्षमता रखता है। वजह यह है कि यहां जबरदस्त प्रतिभा है और बहुत सारा डाटा है। कंपनी टाटा समूह और रिलायंस समूह के साथ मिल कर डाटा सेंटर स्थापित करने पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- Union Budget 2024-25: बजट को समझने से पहले समझे ये Financial Terms, बजट भाषण में कई बार आता है यह शब्द