सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीन के इस एक फैसले से भारत में कम हो गई यूरिया की कीमत, खाद को लेकर अब क्या है नई तैयारी?

Published: Tue, 21 Jul 2026 12:38 PM (IST)

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में यूरिया की कीमतों में मई की बढ़ोतरी के बाद जून में 40% की गिरावट आई है, जिससे भारत को बड़ी राहत मिली है। 

यूरिया की कीमत मई के मुकाबले जून में कम हुई

यूरिया की कीमत मई के मुकाबले जून में कम हुई

HighLights

  1. अंतर्राष्ट्रीय यूरिया कीमतों में जून में 40% की गिरावट।

  2. चीन के निर्यात प्रतिबंधों में ढील से मिली राहत।

  3. भारत के पास खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त यूरिया भंडार।

नई दिल्ली| खाद की कीमत को लेकर भारत के लिहाज से बड़ी खुशखबरी मिली है। देश में किसानों के साथ सरकार को भी खाद की आपूर्ति और कीमतों की चिंता रही है। अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरिया की कीमतों में मई महीने की तेज बढ़ोतरी के बाद जून में करीब 40% की गिरावट दर्ज की गई है। इससे भारत सरकार और उर्वरक क्षेत्र को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, जून 2026 में यूरिया के वैश्विक दाम अभी भी जून 2025 के मुकाबले लगभग 45% अधिक बने हुए हैं।

चीन के फैसले से आई कीमत में गिरावट

आंकड़ों के अनुसार जून में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यूरिया (Urea) की कीमत 572 डॉलर प्रति टन थी, जबकि एक साल पहले इस अवधि में यूरिया की कीमत 395 डॉलर प्रति टन थी। राहत की बात ये है कि मई की तुलना में जून महीने में कीमतों में 40% की गिरावट आई है। इसका मुख्य कारण चीन द्वारा की ओर से निर्यात प्रतिबंधों में आंशिक ढील और मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण सप्लाई बाधित होने की आशंकाओं का कम होना बताया जा रहा है।

देश में यूरिया का पर्याप्त भंडार

इस उद्योग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया कि खरीफ सीजन के लिए भारत के पास यूरिया का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। साथ ही पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों पर नजर रखी जा रही है, ताकि भविष्य में वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ने वाले असर का आकलन किया जा सके। और किसानों के लिए खाद की कमी ना हो।

कौन सी खाद की कीमतें बढ़ीं?

उर्वरक विभाग के जून बुलेटिन के अनुसार डाय-अमोनियम फॉस्फेट (DAP), पोटाश और फॉस्फोरिक एसिड जैसे उर्वरकों की कीमतें पिछले साल की तुलना में अधिक बनी हुई हैं। सल्फर की कीमतों में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो 1,050 डॉलर प्रति टन तक पहुंच गईं और यह पिछले वर्ष के मुकाबले 265% अधिक है। वहीं अमोनिया की कीमतें भी सालाना आधार पर 95% ऊंची रहीं।

ये भी पढ़ें: E20 फ्यूल के विरोध के बीच इथेनॉल को बढ़ाने के लिए सरकार ने कसी कमर, रॉ मैटेरियल के लिए FCI के साथ मिलकर बनाया मास्टर प्लान!

आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल मई और जून के महीने में यूरिया का उत्पादन लक्ष्य से अधिक था जिसके कारण सरकार को राहत मिली है। बता दें कि हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने यूरिया को लेकर नई नीति भी लागू की है जिससे आने वाले समय में यूरिया के आयात में कमी लाई जा सकेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।