यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Economy: बढ़ रही खपत के चलते जारी रहेगा आर्थिक विकास, जानें मासिक समीक्षा रिपोर्ट में सरकार ने और क्या कहा
Indian Economy अगस्त की मासिक आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में सरकार ने कहा है कि निजी खपत बढ़ने और उच्च क्षमता ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजेंसी। सरकार ने अगस्त की मासिक आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में शनिवार को कहा कि लोगों की ओर से तेजी से बढ़ रही खपत और रोजगार के अवसरों के कारण आने वाले महीनों में भारत का तेज आर्थिक विकास जारी रहेगा।
रिपोर्ट में कहा गया कि निजी खपत बढ़ने और उच्च क्षमता उपयोग के कारण देश में निजी क्षेत्र का पूंजीगत निवेश एक दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
.jpg)
सरकार का निवेश बढ़ा
रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकारी खर्च से व्यापारिक निवेश को प्रोत्साहान मिला है, जिसके कारण समान अवधि में एक साल पहले की तुलना में अप्रैल-अगस्त में सरकारी खर्च 35 फीसदी बढ़ गया है। इसके साथ सरकार के कर राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है।
.jpg)
विदेशी मुद्रा भंडार से मिला सहारा
रिपोर्ट में बताया गया कि विदेशी मुद्रा भंडार के उच्चतम स्तर पर होने के कारण निरंतर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) और अधिक निर्यात आय ने विकसित अर्थव्यवस्थाओं में मौद्रिक नीति के बदलने के कारण ब्याज दर बढ़ने और भू-राजनीतिक संघर्ष से उत्पन्न चालू खाता घाटे के बढ़ने के खिलाफ एक उचित बफर प्रदान किया है।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारत अपने विकास की रफ्तार को धीमे किए बिना आसानी से लिक्विडिटी के स्तर को जांच सकता है। भारत में महंगाई का स्तर भी पिछले कुछ महीनों में कम हुआ है।

3 प्रतिशत रह सकता है चालू खाता घाटा
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India - RBI) ने शुक्रवार को कहा था कि देश का चालू खाता घाटा (current account deficit ) वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी का 3 प्रतिशत रह सकता है।
