अब whatsapp से भी भर सकते हैं LIC प्रीमियम, यहां देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा) प्रीमियम भरना और भी ज्यादा आसान हो गया है। आप वॉट्सऐप के जरिए भी अपना एलआईसी प्रीमियम भर सकते हैं। प्रीमियम वह अमाउंट होता है जो आप बीमा हासिल करने के लिए बीमा प्रदाता कंपनी को चुकाते हैं। इसे हर महीने हर तिमाही सालाना या एकमुश्त भरा जा सकता है। चलिए जानते हैं कि वॉट्सऐप के जरिए आप कैसे पे कर सकते हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा के तहत निवेशकों को अलग-अलग तरह की इंश्योरेंस ऑफर की जाती है। इसमें जीवन बीमा, हेल्थ इंश्योरेंस और पेंशन से जुड़ी स्कीम इत्यादि शामिल हैं। भारतीय जीवन बीमा देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। यह हर साल लाखों पॉलिसी जारी करती है।
किसी भी पॉलिसी को लेने के लिए आपको एक निश्चित समय पर एक निश्चित अमाउंट का प्रीमियम भरना होता है। स्कीम की अवधि पूरी होने पर यानी मैच्योरिटी के समय कितने पैसे मिलेंगे, ये आपके द्वारा भरी गई किस्तों पर निर्भर करता है।
इसी निश्चित अमाउंट को प्रीमियम कहा जाता है। अब आप यहीं प्रीमियम इन्सटेंट चेट ऐप वॉट्सऐप के जरिए भी भर सकते हैं। चलिए इसका पूरा प्रोसेस जानते हैं।
कैसे भरें Whatsapp से प्रीमियम?
अगर आप वॉट्सऐप के जरिए प्रीमियम भरना चाहते हैं, तो आपको 8976862090 पर Hi लिखकर भेजना होगा। इसके बाद जो भी विकल्प आएगा, उसमें से चयन करें। लेकिन इस सर्विस या फायदा उठाने के लिए आपको एलआईसी पोर्टल में रजिस्टर करना होगा।
रजिस्टर अगर पहले से ही है, तो आपको ड्यू प्रीमियम दिख जाएगा। इसके साथ ही आपको पेमेंट के लिए अलग-अलग ऑप्शन भी दिखेंगे।
पेमेंट करने के बाद आपके पास रसीद भी आएगी।
कैसे करें LIC पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन?
सबसे पहले आपको एलआईसी की वेबसाइट पर जाना होगा।
यहां आपको Customer Portal का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
इसके बाद New User वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर मांगी गई जानकारी दर्ज कर रजिस्टर करें।
फिर आपको Basic Service के ऑप्शन पर जाकर Add policy चुना होगा।
यहां अपनी सभी पॉलिसी को जोड़ दे। ऐसे अगर आप प्रीमियम सर्विस का फायदा लेना चाहते हैं, तो उसे भी आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर कर प्राप्त कर सकते हैं।
ऊपर जो स्टेप्स बताए गए है, वो बेसिक सर्विस इस्तेमाल करने के लिए है। प्रीमियम सर्विस लेने के लिए आपको फॉर्म सहित कई जरूरी डॉक्यूमेंट भी भरने होंगे। फिर वेरिफिकेशन के बाद ही आप प्रीमियम सर्विस का फायदा उठा पाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।