Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Voter ID Card पर फोटो बदलने के लिए फॉलो करें ये स्टेप, केवल इतने दिनों में हो जाएगा अपडेट

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 06:54 PM (IST)

    सरकार द्वारा जारी किया जाना वाला Voter ID Card महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। अपनी पहचान दर्ज कराने के उद्देश्य से लोग इसको साथ में लेकर चलते हैं। आप ऑनलाइन माध्यम से अपने वोटर आईडी कार्ड पर फोटो अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

    Hero Image
    इन आसान स्टेप्स से आप Voter ID Card पर फोटो अपडेट कर सकते हैं।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सरकार द्वारा जारी किया Voter ID Card महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। अपनी पहचान दर्ज कराने के उद्देश्य से लोग इसको साथ में लेकर चलते हैं। हालांकि, Adhar Card आने के बाद इसका महत्व थोड़ा सा कम हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये अभी-भी पासपोर्ट के लिए आवेदन करने जैसे अन्य उद्देश्यों के लिए सामान्य पहचान, पता और आयु प्रमाण के रूप में प्रयोगह किया जाता है। अपने इस लेख में हम जानेंगे कि वोटर आईडी कार्ड पर लगी फोटो को कैसे अपडेट किया जा सकता है।

    यह भी पढ़े- ऑनलाइन लोन देने वाली एजेंसियों की पेंच और कसी जाएगी, RBI जल्द ही लाएगा विस्तृत नियम

    Voter ID Card पर ऐसे अपडेट करें इमेज

    आप ऑनलाइन माध्यम से अपने वोटर आईडी कार्ड पर फोटो अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। आइए, इन्हे क्रमवार जान लेते हैं-

    • सबसे पहले अपने राज्य मतदाता सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • Correction of entries in electoral roll विकल्प चुनें।
    • Form 8 चुनें और फॉर्म अपने आप खुल जाएगा।
    • आपसे राज्य, विधानसभा और आप जिस निर्वाचन क्षेत्र से हैं उसका नाम चुनने के लिए कहा जाएगा।
    • फॉर्म में अन्य सभी जानकारी जैसे अपना पूरा नाम, पार्ट नंबर, सीरियल नंबर और फोटो पहचान पत्र नंबर भरें।
    • अब Photograph विकल्प पर क्लिक करें।
    • आपसे अपना नाम, पता और वोटर आईडी कार्ड नंबर भरने के लिए कहा जाएगा।
    • अपनी जन्मतिथि, लिंग, माता और पति का नाम दर्ज करें।
    • अब अपना हालिया पासपोर्ट आकार का फोटो अपलोड करें।
    • फोटो अपलोड कर देंगे, तो आपसे अपना ईमेल आईडी, फोन नंबर और स्थान का नाम दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
    • वह दिनांक दर्ज करें जब आप यह अनुरोध सबमिट कर रहे हैं।
    • रिक्वेस्ट सबमिट करने की तारीख लिखें।
    • आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक पुष्टिकरण संदेश मिलेगा।
    • किए गए सुधार आपको 30 दिनों के बाद अगली मतदाता सूची या जांच में दिखाई देंगे।

    इस तरह आप अपनी Voter ID में संशोधन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- जनवरी 2024 तक सस्ता हो सकता है प्याज, सरकार को उम्मीद 40 रुपये प्रति किलोग्राम के नीचे हो जाएगी कीमत