सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जागो इंडिया! टाटा-बिरला ने अपने कर्मचारियों को कहा, बटन दबाओ

By Edited By:
Published: Sat, 05 Apr 2014 10:40 AM (IST)

आज से दो दिन बाद देश में आम चुनाव का बिगुल बजेगा। पहली बार देखा जा रहा है कि देशभर में चुनाव को लेकर जागरूकता और रुचि आम जन काफी ज्यादा बढ़ी है। यहां तक कि देश की बड़ी-बड़ी कंपनियां जैसे टाटा, बिरला, हीरो और इंफोसिस भी चुनाव को लेकर काफी सजग हो गई हैं। ये बड़े कॉर्पोरेट हाउस अपने कर्म

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आज से दो दिन बाद देश में आम चुनाव का बिगुल बजेगा। पहली बार देखा जा रहा है कि देशभर में चुनाव को लेकर जागरूकता और रुचि आम जन में काफी ज्यादा बढ़ी है। यहां तक कि देश की बड़ी-बड़ी कंपनियां जैसे टाटा, बिरला, हीरो और इंफोसिस भी चुनाव को लेकर काफी सजग हो गई हैं। ये बड़े कॉर्पोरेट हाउस अपने कर्मचारियों और आम जनता को वोट देने के लिए विशेष मुहिम भी चला रहीं हैं। इतना ही नहीं, कई कंपनियां तो वोट डालने पर अपने कर्मचारियों को तोहफे देने का वादा भी कर रही हैं।

कई कंपनियों ने चुनाव के दिन छुट्टी देने की घोषणा की है तो कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों को आधे दिन काम करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। साथ ही, कुछ कंपनियां लोक सभा चुनावों के दौरान वोटर पंजीकरण से लेकर पोलिंग बुथ तक जाने की सुविधा भी दे रही हैं। देश में चुनाव की शुरुआत 7 अप्रैल से लेकर 12 मई तक चलेगा। यह नौ चरणों में पूरा होगा।

इससे भी यदि कोई प्रोत्साहित नहीं हुआ तो कंपनियां ऑडियो-वीडिया, पोस्टर्स, तस्वीरें और अनुभवों की कहानियों के जरिये कर्मचारियों को वोट डालने के लिए प्रेरित कर रही हैं। देश की दिग्गज कंपनी टाटा ग्रुप ने 'पावर ऑफ 49' नाम से एक क्रिएटिव कैंपेन शुरू किया है। इसका मकसद भारतीय महिला वोटर्स को सक्षम एवं शिक्षित करना है। भारतीय चुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारी 49 फीसद है जोकि दुनिया में सबसे बड़ी लोकतांत्रिक फौज है।

टाटा स्टील ने जमशेदपुर और उसके आस पास के गांवों में वोटर आईडी बनाने के लिए कैंप भी लगाया। इंफोसिस ने बेंगलूरू में जागरूकता अभियान के साथ कर्मचारियों और उनके परिवार वालों का वोटर कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाया। कंपनी शहर के चुनाव आयोग के साथ मिलकर काम कर रही है।

इनके अलावा, एफएमसीजी कंपनी एचयूएल ने लोगों को वोट डालने की प्रेरणा देने वाला विज्ञापन चलाया है। इसी तरह के विज्ञापन बिरला समूह की कंपनी आइडिया सेल्यूलर, हीरो मोटोकॉर्प, आईटीसी, टाटा टी, गूगल इंडिया और एमटीवी भी चला रहे हैं।

यहां कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों को वोट डालने पर तोहफे और पार्टी देने की बात कही है। शॉपक्यूस डॉट कॉम के सीईओ एवं सह संस्थापक संजय सेठी ने कहा, 'जो भी वोट डालेगा उसे पर 500 रुपये की शॉपिंग पर 100 रुपये का डिस्काउंट देंगे। इसकी सूचना भी हम अपने ग्राहकों को दे रहे हैं।'

पढ़ें : क्या रघुराम पर गिर सकता है भाजपा बम? मोदी की जीत से राजन को खतरा!

पढ़ें : बिरला से लेकर बजाज को चौकाने वाले बंधन की ये है कहानी.

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।