सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NALCO के शेयरों ने भरी उड़ान, कोटक इंस्टीट्यूशनल ने 58 फीसदी बढ़ाया टारगेट

Published: Tue, 01 Oct 2024 03:18 PM (IST)

NALCO Share Price नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (NALCO) के स्टॉक में आज करीब 8 फीसदी का उछाल देखने को मिला। इसने ...और पढ़ें

कोटक का कहना है कि एल्युमीनियम मार्केट में सप्लाई की तंगी है।
कोटक का कहना है कि एल्युमीनियम मार्केट में सप्लाई की तंगी है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (NALCO) के शेयरों में सोमवार को जोरदार तेजी दिखी। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने आकर्षक रिस्क-रिवॉर्ड का हवाला देते हुए NALCO की रेटिंग को 'एड' में अपग्रेड कर दिया। इससे कंपनी के शेयरों में करीब 8 फीसदी का जबरदस्त उछाल आया।

कोटक ने NALCO पर क्या कहा?

कोटक का कहना है कि एल्युमीनियम मार्केट में सप्लाई की तंगी है। इससे NALCO को काफी लाभ होने की उम्मीद है। अगर एल्युमीनियम के दाम में इजाफा होता है, तो कंपनी को उसका भी लाभ मिलेगा। यही वजह है कि कोटक इंस्टीट्यूशनल ने NALCO की रेटिंग अपग्रेड करने के साथ ही अपने टारगेट प्राइस को भी 58 फीसदी बढ़ाकर 235 रुपये कर दिया। इसके हिसाब से NALCO में अभी करीब 10 फीसदी का उछाल आ सकता है।

NALCO में रिस्क फैक्टर क्या हैं?

चीन के युन्नान में काम दोबारा शुरू होने से एल्युमीनियम का उत्पादन बढ़ा है। हालांकि, ग्लोबल लेवल पर एल्युमीनियम की डिमांड कमजोर हुई है। इससे निकट अवधि में एल्युमीनियम की कोई खास किल्लत होने की आशंका है। लेकिन, ब्रोकरेज का कहना है कि मिड टर्म में एल्युमीनियम की कमी बरकरार रहने वाली है। इसका NALCO का फायदा मिलेगा।

NALCO के शेयरों का हाल

NALCO के मंगलवार को 6.51 फीसदी के साथ 223.98 रुपये पर थे। इसने पिछले 6 महीने में करीब 40 फीसदी का रिटर्न दिया। वहीं, पिछले एक साल की बात करें, तो NALCO से निवेशकों को 132 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है। इसका मार्केट कैप 37.68 हजार करोड़ का है। अगर 52 हफ्ते के हाई लेवल पर नजर डालें, तो यह 227.39 रुपये है, जो कंपनी ने आज बनाया। वहीं, 88.60 रुपये है।

यह भी पढ़ें : क्या हर IPO में लगाने चाहिए पैसे? कितनी रहती है नफा-नुकसान की गुंजाइश