Move to Jagran APP

सर्जिकल स्ट्राइकल का असर हॉकी कारोबार पर, भारत-पाक टेंशन में पिसा ‘सचिन ब्रैंड’

पाकिस्तान के उड़ी हमले और भारत के सर्जिकल स्ट्राइक का असर अब व्यापार पर भी साफ तौर पर दिखने लगा है।

By Praveen DwivediEdited By: Published: Tue, 11 Oct 2016 02:15 PM (IST)Updated: Wed, 12 Oct 2016 08:25 AM (IST)
सर्जिकल स्ट्राइकल का असर हॉकी कारोबार पर, भारत-पाक टेंशन में पिसा ‘सचिन ब्रैंड’

नई दिल्ली: पाकिस्तान के उड़ी हमले और भारत के सर्जिकल स्ट्राइक का असर अब व्यापार पर भी साफ तौर पर दिखने लगा है। दोनों देशों की तरफ से किए गए हमलों की वजह से पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) के सचिन ब्रैंड की हॉकी स्टिक के कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। इस ब्रैंड की हॉकी स्टिक भारतीय खिलाड़ियों के बीच काफी लोकप्रिय है।

loksabha election banner

तनाव बढ़ने पर पाकिस्तान से कम हुआ हॉकी स्टिक का आयात:

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद खेल सामान बनाने वाली जालंधन की कंपनियों ने पाकिस्तान से सचिन और दूसरे ब्रैंड्स की हॉकी स्टिक का आयात काफी कम कर दिया है। इसकी बिक्री करने वाले व्यापारियों को डर सताने लगा है कि खराब संबंधों के बाद वहां से हॉकी स्टिक मंगाने से उन्हें घाटा हो सकता है। गौरतलब है कि भारत की स्पोर्ट्स सामान बेचने वाली कंपनियां पाकिस्तान से सिर्फ हॉकी स्टिक ही आयात करती हैं।

पाकिस्तान में लकड़ी से नहीं बनती हॉकी स्टिक:

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में हॉकी स्टिक लकड़ी से नहीं बनती बल्कि इसको बनाने के लिए वहां दूसरे मैटीरियल्स का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि जालंधर में कुछ महीने पहले इसके लिए कुछ यूनिट्स शुरू की गई थीं, लेकिन यहां बनने वाली हॉकी स्टिक की क्वालिटी पाकिस्तान में बनने वाली हॉकी स्टिक की तुलना में काफी बेहतर मानी जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.