सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hindustan Aeronautics Q2 Result: डिफेंस कंपनी ने जारी की तिमाही नतीजे, शेयर में आई चमक

Published: Thu, 14 Nov 2024 04:09 PM (IST)

Hindustan Aeronautics Q2 Result आज स्टॉक मार्केट बंद होने से पहले डिफेंस सेक्टर की कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने ...और पढ़ें

तिमाही नतीजे के बाद चढ़ गए Hindustan Aeronautics के शेयर
तिमाही नतीजे के बाद चढ़ गए Hindustan Aeronautics के शेयर

HighLights

  1. नतीजे जारी होने के बाद 3 फीसदी शेयर चढ़ गए।
  2. कंपनी का मुनाफा 22.14 फीसदी बढ़ा है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। डिफेंस सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी जानने वाली हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे (HAL Q2 Result) जारी कर दिये। तिमाही नतीजे जारी होने के बाद कंपनी के शेयर में शानदार तेजी आई। हम आपको बताएंगे कि दूसरी तिमाही में कंपनी की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस कैसी रही।

कैसी है कंपनी की परफॉर्मेंस

वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 22.14 फीसदी बढ़कर 1510.49 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1236.67 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी का राजस्व 5976.29 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की सितंबर तिमाही में 5635.70 करोड़ रुपये था। पिछले वर्ष की तुलना में इस तिमाही कंपनी के EBITDA में 7.3 फीसदी बढ़कर 1640 करोड़ रुपये रहा

नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने हाल में भारत में विमान डिजाइन और निर्माण क्षमता विकसित करने के लिए योजना का एलान किया था। इसमें HAL (हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड) और NAL (नेशनल एयरोस्पेस लैबोरेट्रीज) के बीच साझेदारी हुई।

यह भी पढ़ें: Mutual Fund में निवेश की बना रहे हैं योजना, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

एचएएल शेयर प्राइस (HAL Share Price)

तिमाही नतीजे जारी होने के बाद हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स के शेयर 3 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार करने लगे। इंट्रा-डे में कंपनी के शेयर 4,185 रुपये तक पहुंच गए। हालांकि, बाद में शेयर में बिकवाली आई और अंत में यह 21.85 रुपये या 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 4087.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

कैसी है शेयर की परफॉर्मेंस (HAL Share Performance)

अगर आप यह शेयर खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको एक बार इसकी परफॉर्मेंस पर नजर डालनी चाहिए। BSE Analytics के अनुसार पिछले एक हफ्ते में शेयर 2 फीसदी से अधिक टूटा है। वहीं, एक महीने में शेयर में 5.36 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि, एक साल में कंपनी के शेयर में 19 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। 

यह भी पढ़ें: क्या खाद्य महंगाई को दरकिनार करेगा RBI, दिसंबर MPC में घटाएगा ब्याज दर?