सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mutual Fund में निवेश की बना रहे हैं योजना, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Published: Wed, 13 Nov 2024 07:49 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 14 Nov 2024 03:14 PM (GMT+05:30)

Mutual Fund निवेश के एक ऐसे साधन हैं जहां पर आपके निवेश को एक अनुभवी एक्सपर्ट मैनेज करते हैं। म्यूचुअल ...और पढ़ें

म्यूचुअल फंड में आपका निवेश एक फंड मैनेजर की निगरानी में होता है।
म्यूचुअल फंड में आपका निवेश एक फंड मैनेजर की निगरानी में होता है।

ब्रांड डेस्क, नई दिल्ली। जब भी हम निवेश के बारे में सोचते हैं तो पहला ख्याल सोना या फिर बैंक एफडी ही आता है। ये निवेश के पारम्परिक व सुरक्षित साधन माने जाते हैं। इसमें पैसा डूबने का खतरा कम होता है, हालांकि इस पर रिटर्न भी काफी सीमित होता है। इसके अतिरिक्त भी निवेश के ऐसे कई विकल्प हैं जहां पर आम कम समय में अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं, जैसे की शेयर मार्केट में निवेश, बॉण्ड्स या ऋण (Bonds & Debt)।

ये जोखिम भरे निवेश होते हैं और सही जानकारी के अभाव में निवेशकों को अक्सर इनमें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी निवेश के पारम्परिक विकल्पों जैसे सोना, रियल एस्टेट, बैंक एफडी की जगह पर नए विकल्पों जैसे शेयर मार्केट आदि में निवेश करना चाहते हैं और आपके पास इसकी सही जानकारी नहीं है तो आपके लिए Mutual Fund निवेश के बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

Mutual Fund निवेश के एक ऐसे साधन हैं जहां पर आपके निवेश को एक अनुभवी एक्सपर्ट मैनेज करते हैं। यह एक तरीके का सामूहिक निवेश साधन है जहां पर कई सारे निवेशक एक साथ मिलकर एक लक्ष्य के लिए पैसे निवेशित करते हैं और इस निवेश को संभालते हैं एक्सपर्ट फंड मैनेजर। जिससे आपका निवेश कम जोखिम भरा हो जाता है।

Mutual Fund क्या होते हैं, ये काम कैसे करते है, किस-किस तरह के Mutual Fund बाजार में उपलब्ध हैं, इनमें निवेश कैसे शुरू किया जाए, इनमें जोखिम कितना होता है, इन सभी बातों को समझाने के लिए Jagran Business की तरफ से एक नई वीडियो सीरीज “Finance के फंडे” शुरू की गयी है, जिसमें एक्सपर्ट म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स इससे जुड़े सारे अहम मुद्दों पर हमसे बात करेंगे। इस सीरीज के पहले एपिसोड में हमने बात की म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर Abhinesh Kumar Founder & Mentor, Infinity Finserv, से। आप इस वीडियो को यहां पर पूरा भी देख सकते हैं-

Video Link-

Mutual Fund काम कैसे करते हैं-

म्यूचुअल फंड एक तरह से पूल्ड इन्वेस्टमेंट है। इसे ऐसे समझें कि कई लोग अपना पैसा मिलाकर विभिन्न तरह की संपत्तियों में निवेश करते हैं। इन निवेशों से जो रिटर्न मिलता है, वह निवेशकों में उनकी निवेश राशि के अनुपात में बांटा जाता है। कुमार ने म्यूचुअल फंड की तुलना बस यात्रा से करते हुए कहा, "आप किसी भी स्टॉप पर चढ़ या उतर सकते हैं, लेकिन आपको उस दूरी का किराया देना होगा जो आपने यात्रा की है।"

फंड मैनेजर आपके निवेश का रखता है ध्यान

म्यूचुअल फंड में आपका निवेश एक फंड मैनेजर की निगरानी में होता है। कुमार कहते हैं, "फंड मैनेजर एक जहाज के कप्तान की तरह होता है। वे बाजार की स्थिति और फंड के उद्देश्यों के आधार पर निवेश का मार्गदर्शन करते हैं।”

Mutual Fund में कितना जोखिम है

Mutual Fund के जरिए आपका पैसा शेयर मार्केट, ऋण, बॉण्ड्स आदि कई जगहों पर लगाया जाता है। निवेश के हर विकल्प में जोखिम भी अलग-अलग होता है। कुमार का कहना है कि "म्यूचुअल फंड में जो जोखिम आप लेते हैं, वह सीधे संभावित रिटर्न से जुड़ा होता है। यह बाइक और स्पोर्ट्स कार चुनने जैसा है। बाइक सुरक्षित लेकिन धीमी होती है, जबकि स्पोर्ट्स कार अधिक गति प्रदान करती है लेकिन उच्च जोखिम के साथ आती है। इसी तरह, म्यूचुअल फंड्स में, इक्विटी-आधारित फंड उच्च संभावित रिटर्न प्रदान करते हैं लेकिन ऋण फंड की तुलना में अधिक जोखिम भी लेते हैं।"

अगर आप भी Mutual Fund में निवेश करना चाहते हैं तो आप इस सीरीज से जुड़कर Mutual Fund के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। “Finance के फंडे” सीरीज के सभी एपिसोड देखने के लिए क्लिक करें-

नोट- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।