Move to Jagran APP

कर्मचारियों को 700 करोड़ का बोनस देगी HCL, कंपनी के 1.59 लाख से अधिक कर्मियों को होगा फायदा

कंपनी की ओर से कहा गया कि बोनस की राशि का वितरण भारत समेत अन्य देशों में कार्यरत कर्मचारियों के बीच इसी माह कर दिया जाएगा। इसमें कर्मचारियों को उनके 10 दिनों के वेतन के बराबर राशि दी जा रही है।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Mon, 08 Feb 2021 07:55 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2021 07:08 AM (IST)
कर्मचारियों को 700 करोड़ का बोनस देगी HCL, कंपनी के 1.59 लाख से अधिक कर्मियों को होगा फायदा
HCL टेक्नोलॉजी अपने कर्मचारियों को देगी बोनस

नई दिल्ली, पीटीआइ। नोएडा स्थित बहुराष्ट्रीय आइटी कंपनी एचसीएल (HCL) टेक्नोलॉजीज ने अपने कर्मचारियों को 700 करोड़ रुपये से अधिक का बोनस देने का निर्णय लिया है। कंपनी 10 अरब डॉलर (करीब 72,900 करोड़ रुपये) का राजस्व लक्ष्य हासिल करने की खुशी में कर्मचारियों को यह वन-टाइम बोनस दे रही है।

loksabha election banner

सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए कंपनी की ओर से कहा गया कि बोनस की राशि का वितरण भारत समेत अन्य देशों में कार्यरत कर्मचारियों के बीच इसी माह कर दिया जाएगा। इसमें कर्मचारियों को उनके 10 दिनों के वेतन के बराबर राशि दी जा रही है।

कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया कि 10 अरब डॉलर का राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य कर्मचारियों की बदौलत पूरा हुआ है। एचसीएल के चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर अप्पाराव वीवी ने कहा कि कोरोना महामारी की कठिन घड़ी में भी कर्मचारियों की कार्य के प्रति प्रतिबद्धता बरकरार रही।

कंपनी ने बयान में कहा कि कर्मचारियों के जुनून की बदौलत ही कंपनी ने राजस्व को नई ऊंचाई पर ले जाने में कामयाबी हासिल की। बोनस के जरिये कंपनी ने कर्मचारियों के प्रति अपना आभार जताया है। इसका लाभ कंपनी के 1.59 लाख से अधिक कर्मियों को प्राप्त होगा।

यह स्पेशल बोनस कर्मचारियों को फरवरी, 2021 में मिलेगा। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी अप्पाराव वी वी ने कहा, 'महामारी के बावजूद एचसीएल परिवार के हर सदस्य ने अपनी जोरदार प्रतिबद्धता और जुनून को दर्शाया और संगठन के विकास में योगदान दिया।' बता दें कि 31 दिसंबर 2020 तक के आंकड़ों के अनुसार, एचसीएल के फुल टाइम कर्मचारियों की संख्या 159682 थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.