सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्यूटी पार्लर, स्विमिंग पूल और क्रिकेट पिच... 'कौड़ियों' के भाव नीलाम हो रहे गुप्ता बंधुओं के जोहान्सबर्ग वाले घर

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:24 AM (IST)

दक्षिण अफ्रीका के 'स्टेट-कैप्चर' घोटाले से जुड़े गुप्ता बंधुओं के जोहान्सबर्ग स्थित दो आलीशान घर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। ...और पढ़ें

बिक रहे गुप्ता भाइयों के घर

बिक रहे गुप्ता भाइयों के घर

HighLights

  1. गुप्ता बंधुओं के दो आलीशान घर बिक्री पर

  2. जोहान्सबर्ग में 62% कम कीमत पर उपलब्ध

  3. 'स्टेट-कैप्चर' घोटाले से जुड़े हैं ये घर

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में 'स्टेट-कैप्चर' घोटाला हुआ था, जिसके केंद्र में भारतीय मूल के गुप्ता ब्रदर्स रहे थे। गुप्ता बंधुओं (अतुल, अजय और राजेश) पर आरोप है कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा के साथ अपने करीबी संबंधों का इस्तेमाल करके, 'स्टेट कैप्चर' (सरकारी कंपनियों से अरबों का गबन) से जुड़े भ्रष्टाचार के एक बड़े नेटवर्क की साजिश रची।
अब इन्हीं गुप्ता ब्रदर्स से जुड़ी एक कंपनी के जोहान्सबर्ग स्थित दो आलीशान घर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पिछले साल इनके लिए एक डील तय हुई थी, लेकिन वह पूरी नहीं हो पाई। अब इन दोनों घरों की कीमत उनके म्युनिसिपल (नगर निगम) वैल्यूएशन से लगभग 62% कम रखी गई है।

कितने में बिक रहे घर?

सैक्सनवोल्ड के हरे-भरे इलाके में, सैक्सनवोल्ड ड्राइव पर स्थित इन घरों को बुधवार को ऑनलाइन बिक्री के लिए रखा गया। सात बेडरूम वाले एक घर की कीमत R10 मिलियन ($600,000 या 5.70 करोड़ रुपये) और बगल वाले 11 बेडरूम वाले घर की कीमत R12 मिलियन ($720,000 या 6.84 करोड़ रुपये) तय की गई है।
हालांकि इससे कम की बोलियों पर भी विचार किया जा सकता है। इन दोनों मुख्य घरों की कुल मांगी गई कीमत R22 मिलियन ($1.3 मिलियन या 12.35 करोड़ रुपये) है, जबकि इनका संयुक्त म्युनिसिपल मूल्यांकन लगभग R58.5 मिलियन ($3.5 मिलियन 33.26 करोड़ रुपये) है।

ये कंपनी बेच रही घर

गुप्ता ब्रदर्स के घर बेचने वाली कंपनी 'कॉन्फिडेंट कॉन्सेप्ट प्राइवेट लिमिटेड' है, जो इन्हीं भाइयों से जुड़ी है। यह कंपनी 2018 से 'बिजनेस रेस्क्यू' (दक्षिण अफ्रीका में दिवालियापन से बचाव की एक प्रक्रिया) के तहत है। बिक्री से मिलने वाली रकम कंपनी के लेनदारों (क्रेडिटर्स) को दी जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिक्री की प्रोसेस संभाल रहे 'मानसी नूप फाइनेंशियल सर्विसेज' ने बताया है कि इन संपत्तियों से जुड़े विवादों और बदनामी के कारण खरीदार खोजने में काफी मुश्किल हो रही है। इन घरों की हालत काफी खराब है। इस वीकेंड पर इन घरों को देखने के लिए एक 'ओपन हाउस' रखा गया है; जो भी इन्हें देखना चाहता है, उसे अपनी पहचान और फंड (पैसे) होने का सबूत दिखाना होगा।

क्या है घर की खासियत?

सात बेडरूम वाले जिस घर को अभी बेचा जा रहा है, उसमें एक इनडोर स्विमिंग पूल, फूस की छत वाला आउटडोर एंटरटेनमेंट जोन, एक मिनी क्रिकेट पिच, पानी के सजावटी स्रोत और लुप्तप्राय साइकैड पौधों का एक बगीचा है। इसके बगल में स्थित 11 बेडरूम वाले घर में एक ब्यूटी पार्लर, एक सिनेमा लाउंज और छत पर एक टेरेस (खुला स्थान) है।

आरोप और फरार

सैक्सनवोल्ड का यह परिसर पूर्व राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा की सरकार पर गुप्ता बंधुओं के प्रभाव का एक बड़ा प्रतीक बन गया था। 1990 के दशक में भारत से दक्षिण अफ्रीका जाकर बसने वाले अजय, अतुल और राजेश गुप्ता ने एक ऐसा कारोबार खड़ा किया, जिसमें कंप्यूटर से लेकर कोयला खनन और मीडिया तक के क्षेत्र शामिल थे।
एक न्यायिक आयोग के सामने ऐसे सबूत आए, जिनसे पता चला कि ये भाई अपने घरों में ऐसी बैठकें करते थे, जहाँ सरकारी अधिकारियों को सरकारी पदों और पैसों का लालच दिया जाता था।

दक्षिण अफ़्रीका के कार्यवाहक पुलिस मंत्री फ़िरोज़ कचालिया ने पिछले महीने संसद को बताया कि माना जा रहा है कि अतुल और राजेश गुप्ता भारत में हैं और इंटरपोल के नोटिस अभी भी लागू हैं। नेशनल प्रॉसिक्यूटिंग अथॉरिटी का कहना है कि वह उन्हें वापस लाकर उन पर मुक़दमा चलाने के लिए UAE और भारत के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

ये भी पढ़ें - धोती पहनने वाले ने कैसे बनाया भारत का पहला जींस ब्रांड 'फ्लाइंग मशीन'? आज Levi's और Zara भी इन्हीं से खरीदते हैं फैब्रिक