MATECIA 2026: 14 देश और 350 से ज्यादा ब्रांड्स, ग्रीनप्लाई ने पेश किए प्लाईवुड और MDF के नए इनोवेशन
भवन निर्माण सामग्री, वास्तुकला और इंटीरियर डिजाइन उद्योग की अग्रणी प्रदर्शनी 'मटेशिया 2026' का आयोजन 20 से 23 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के यशोभूमि (IICC) में हो रहा है।

मटेशिया 2026 का आयोजन यशोभूमि दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। (इमेज- यशोभूमि)
नई दिल्ली। भवन निर्माण सामग्री, वास्तुकला और इंटीरियर डिजाइन उद्योग की अग्रणी प्रदर्शनी 'मटेशिया 2026' का आयोजन 20 से 23 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के यशोभूमि (IICC) में जारी है। इस आयोजन में भारत और 14 देशों से 350 से अधिक ब्रांड्स और निर्माता हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें ग्रीनप्लाई, ऐक्शन टेसा और E3 ग्रुप शामिल हैं। ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, मैटेसिया 2026 के माध्यम से एक स्पष्ट और महत्वपूर्ण संदेश दे रही है कि प्लाईवुड और एमडीएफ अब महज कंस्ट्रक्शन मटीरियल नहीं, बल्कि ‘इंजीनियर्ड परफॉर्मेंस सिस्टम’ हैं।
यह प्रदर्शनी कंपनी के छह प्रमुख स्तंभों - आग, पानी, सुरक्षा, मजबूती, डिज़ाइन और उत्सर्जन (एमिशन) - के क्षेत्र में किए गए उसके अत्याधुनिक इनोवेशन को एक मंच पर प्रस्तुत करती है।इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण ग्रीनप्लाई गोल्ड है, जो डबल एश्योरेंस पर आधारित श्रेणी की पहली सुरक्षा योजना पेश कर रहा है।
इस प्रदर्शनी की सबसे बड़ी घोषणाओं में ग्रीनप्लाई गोल्ड के तहत विस्तारित सुरक्षा योजना शामिल है, जिसे भारत की प्लाईवुड श्रेणी में अब तक के सबसे व्यापक सुरक्षा दायरों में से एक माना जा रहा है।
ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजेश मित्तल ने मैटेसिया 2026 में कहा, “वुडन पैनल उद्योग बड़े बदलाव के दौर से गुज़र रहा है, जिसमें प्लाईवुड और एमडीएफ तेज़ी से इंजीनियर्ड, प्रदर्शन केंद्रित और टेक्नोलॉजी आधारित होते जा रहे हैं। हम टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, विनिर्माण की विशेषज्ञता और ग्राहकों की समझ को मिलाकर ऐसे उत्पाद बना रहे हैं जो अधिक सुरक्षित, मज़बूत और भविष्य की ज़रूरतें पूरे करने के लिए तैयार हैं। ”
ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक, सानिध्य मित्तल ने मैटेसिया के अनुभव के बारे में कहा, “मैटेसिया हमें न केवल यह दिखाने का अवसर प्रदान करता है कि ग्रीनप्लाई क्या बनाता है, बल्कि यह भी कि वुडन पैनल उद्योग के भविष्य के बारे में हमारा क्या दृष्टिकोण है।
यह प्रदर्शनी बड़े पैमाने पर परिचालन और ज़िम्मेदारी निभाने पर केंद्रित है। कंपनी ने 9 करोड़ से ज़्यादा पेड़ लगाए हैं, साथ ही वह 'वन शीट, वन ट्री' पहल के ज़रिए ग्रीनप्लाई के 10 करोड़ पेड़ लगाने के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।