सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मल्टी ब्रांड रिटेल में एफडीआइ की इजाजत नहीं देगी सरकार: सीतारमन

By Edited By:
Published: Mon, 08 Sep 2014 04:50 PM (IST)Updated: Mon, 08 Sep 2014 05:04 PM (IST)

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमन ने आज कहा है कि राजग सरकार मल्टी ब्रांड रिटेल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश [एफडीआइ] की इजाजत नहीं देगी। मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर सोमवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए निर्मला सीतारमन ने यह बातें कही।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमन ने आज कहा है कि राजग सरकार मल्टी ब्रांड रिटेल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश [एफडीआइ] की इजाजत नहीं देगी।

मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर सोमवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए निर्मला सीतारमन ने कहा कि हम स्पष्ट कर चुके हैं कि हमारी सरकार मल्टी ब्रांड रिटेल में एफडीआइ की इजाजत नहीं देगी। इस बारे में कोई शंका की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर हमारी पार्टी चुनाव से पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। घोषणापत्र के आधार पर ही हमारी पार्टी को जीत मिली है।

सीतारमन ने कहा कि पूर्व की यूपीए सरकार ने मल्टी ब्रांड रिटेल में 51 फीसद एफडीआइ की इजाजत दी थी। उस समय भी हमारी पार्टी ने सरकार की उस नीति का विरोध किया था। हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है, हम अपनी बातों पर पूरी तरह से कायम हैं।

पढ़ें: एफडीआइ विरोध से इंडिया इंक निराश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।