सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Is Today Bank Holiday: गुड फ्राइडे के दिन आपके शहर में बैंक बंद है या नहीं? कैसे करें पता; देखें बैंक हॉलिडे लिस्ट

Published: Fri, 03 Apr 2026 07:06 AM (IST)

Is Today Bank Holiday: आज गुड फ्राइडे के कारण देशभर में बैंक बंद हैं। आरबीआई की सूची के अनुसार, निजी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. आज गुड फ्राइडे के कारण देशभर में बैंक बंद हैं।

  2. आरबीआई सूची के अनुसार निजी और सरकारी बैंक क्लोज।

  3. ऑनलाइन बैंकिंग, एटीएम, यूपीआई से निपटाएं काम।

Is Today Bank Holiday: आज देशभर में गुड फ्राइडे के कारण स्कूल, कॉलेज और ऑफिस सब बंद है। ऐसे में लोगों को कन्फ्यूजन है कि उनके शहर में आज बैंक बंद रहेंगे या नहीं। आइए जानते हैं कि आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट में आज की छुट्टी दी गई है या नहीं?

Bank Holiday Today: आपके शहर में बैंक बंद या नहीं?

आरबीआई की बैंक हॉलिडे के अनुसार आज लगभग देशभर में बैंक क्लोज रहने वाले हैं। आज के दिन प्राइवेट और सरकारी दोनों बैंक क्लोज रहेंगे। इसके साथ ही सभी बैंक 4 अप्रैल, शनिवार को सामान्य तौर पर काम करेंगे। फिर 5 अप्रैल, रविवार में साप्ताहिक छुट्टी होने की वजह से देशभर में प्राइवेट और सरकारी बैंक क्लोज रहेंगे। 

अब जानते हैं कि आने वाले समय बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं-

कब-कब बंद रहने वाले है बैंक?

तारीख कारण
3 अप्रैल गुड फ्राइडे
5 अप्रैल रविवार (सप्ताहिक छुट्टी)
11 अप्रैल दूसरा शनिवार (सप्ताहिक छुट्टी)
12 अप्रैल रविवाार
14 अप्रैल वैशाखी/अम्बेडकर जयंती
19 अप्रैल रविवार (सप्ताहिक छुट्टी)
25 अप्रैल चौथा शनिवार
26 अप्रैल रविवार (सप्ताहिक छुट्टी)

बैंक बंद पर होने पर कैसे निपटाएं काम?

आज लगभग देशभर में बैंक बंद है। अगर आपके शहर में भी बैंक क्लोज है और आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो ये काम आप ऑनलाइन निपटा सकते हैं। आपको आज हर काम के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है। लेकिन ये जरूरी नहीं है कि आप हर काम ऑनलाइन निपटा पाएं। ये ध्यान रखें कि अगर आप बैंक से जुड़ा कोई काम ऑनलाइन करना चाहते हैं तो उसके लिए लैपटॉप या मोबाइल फोन और इंटरनेट सर्विस की जरूरत होगी।

आपका जिस बैंक खाते में अकाउंट है उसी बैंक की वेबसाइट से आप ये काम निपटा सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपको कैश की जरूरत है तो आप एटीएम मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर एटीएम मशीन काम नहीं कर रही है तो आप एक दिन के लिए लेनदेन यूपीआई के जरिए भी कर सकते हैं।